इस कंपनी की कारों को मई में 1.90 लाख लोगों ने खरीदा, टूट गए बिक्री के सारे रिकॉर्ड; 40% बढ़ी सेल्स
मारुति सुजुकी के लिए मई 2026 का महीना ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ है। कंपनी ने पिछले महीने अकेले भारतीय घरेलू मार्केट में कुल 1,90,337 कारें बेचने का नया कीर्तिमान रचा है।

मारुति सुजुकी के लिए मई 2026 का महीना ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ है। पैसेंजर व्हीकल्स और एसयूवी की जबरदस्त मांग के दम पर कंपनी ने पिछले महीने अकेले भारतीय घरेलू मार्केट में कुल 1,90,337 कारें बेचने का नया कीर्तिमान रचा है। अगर इसमें एक्सपोर्ट और दूसरी कंपनियों (OEM) को की गई सप्लाई को भी जोड़ दिया जाए, तो मारुति ने पिछले महीने कुल 2,42,688 गाड़ियां बेची हैं। यह कंपनी की अब तक की सबसे हाईएस्ट मंथली सेल्स है। यह आंकड़ा पिछले साल मई 2025 में बिकी 1,80,077 यूनिट्स के मुकाबले सीधे 34.8 पर्सेंट की भारी-भरकम और दमदार बढ़त को दिखाता है। आइए जानते हैं बीते महीने हुई कंपनी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
घरेलू मार्केट में 40% बढ़ गई बिक्री
अगर भारतीय घरेलू मार्केट की बात करें तो पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति का एकतरफा जलवा देखने को मिला है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में अकेले 1,90,337 पैसेंजर गाड़ियां बेची हैं। यह पिछले साल मई में बिकी 1,35,962 यूनिट्स के मुकाबले पूरे 40 पर्सेंट की तगड़ी सालाना ग्रोथ है। वहीं, अगर इसमें सुपर कैरी की बिक्री और दूसरी कंपनियों (OEM) को की गई सप्लाई को भी जोड़ दिया जाए, तो मारुति की कुल डोमेस्टिक सेल्स का आंकड़ा 2,00,774 यूनिट्स पर पहुंच जाता है। यह आंकड़ा पिछले साल मई 2025 में 1,48,858 यूनिट्स था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
जमकर बिकीं यूटिलिटी व्हीकल्स
घरेलू बाजार में इस 1.90 लाख की रिकॉर्ड बिक्री को ऊंचाई पर ले जाने में सबसे बड़ा हाथ मारुति के यूटिलिटी व्हीकल (UV) का रहा है। ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 जैसी दमदार गाड़ियों वाले इस सेगमेंट ने मई 2026 में कुल 79,267 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह पिछले साल मई में बिकी 54,899 गाड़ियों के मुकाबले 44.4 पर्सेंट की दमदार छलांग है। खासकर फ्रोंक्स, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा जैसी गाड़ियां मार्केट में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए हैं।
छोटी कारों का भी शानदार क्रेज
एसयूवी के साथ-साथ मारुति की छोटी और कॉम्पैक्ट कारों का क्रेज भी ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऑल्टो, एस-प्रेसो, बलेनो, सेलेरियो, सियाज, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी गाड़ियों वाले कॉम्पैक्ट सेगमेंट ने मई 2026 में कुल 97,830 गाड़ियां बेची हैं। यह पिछले साल के 68,736 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस कैटेगरी में मिनी कार ऑल्टो और एस-प्रेसो ने मिलकर 16,275 यूनिट्स का योगदान दिया। जबकि कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारों ने 81,555 यूनिट्स की बिक्री की।
34% बढ़ गया एक्सपोर्ट
मारुति सुजुकी विदेशी मार्केट्स में भी अपनी धाक जमा रही है। बता दें कि मई 2026 में कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 34.3 पर्सेंट की शानदार ग्रोथ के साथ 41,914 यूनिट्स पर पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी महीने 31,219 गाड़ियां देश से बाहर भेजी गई थीं। अगर FY2026-27 के शुरुआती दो महीनों यानी अप्रैल और मई 2026 की बात करें, तो मारुति ने कुल 4,82,334 गाड़ियां बेचकर एक मजबूत शुरुआत की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,59,868 यूनिट्स था।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


