मारुति की इस नई-नवेली SUV ने टॉप-10 में मारी एंट्री, मार्च में 11,062 लोगों ने खरीदा; सेफ्टी में है 5-स्टार

Apr 04, 2026 02:57 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी लगातार देश की सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी बनी हुई है। इसमें हमेशा से मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा और अर्टिगा जैसी एसयूवी की बिक्री का अहम योगदान रहा है।

मारुति की इस नई-नवेली SUV ने टॉप-10 में मारी एंट्री, मार्च में 11,062 लोगों ने खरीदा; सेफ्टी में है 5-स्टार
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी लगातार देश की सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी बनी हुई है। इसमें हमेशा से मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा और अर्टिगा जैसी एसयूवी की बिक्री का अहम योगदान रहा है। हालांकि, कंपनी हमेशा बदलते मार्केट को देखते हुए नए-नए मॉडलों को लॉन्च करते रहती है। इसी क्रम में कंपनी ने हाल में ही मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) को लॉन्च किया है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो विक्टोरिस को 11,062 खरीददार मिले। इस बिक्री के साथ ही विक्टोरिस देश की टॉप-10 बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में शामिल हो गई। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.55 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सेफ्टी में है 5-स्टार

मारुति सुजुकी विक्टोरिस को एक मॉडर्न और टेक-लोडेड SUV के तौर पर पेश किया गया है। इसे सेफ्टी के लिए Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। बता दें कि सितंबर, 2025 में भारत में लॉन्च होने के बाद से यह SUV खासतौर पर यंग कस्टमर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हुई है। इस SUV ने हाल ही में ICOTY 2026 (Indian Car of the Year) अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

दमदार है पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो विक्टोरिस पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG, तीनों ऑप्शन में उपलब्ध है। मारुति विक्टोरिस में 1.5L पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड), 1.5L स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड (eCVT), और 1.5L CNG के साथ कई पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। यह 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

फीचर्स के तौर पर इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है। साथ ही ALLGRIP Select 4x4 का ऑप्शन इसे ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए भी खास बनाता है। भारतीय मार्केट में विक्टोरिस की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख से 19.99 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।