Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Sales Dec 2025 At 1.79 Lakh Units
इस देसी कंपनी बाजार में एकतरफ दबदबा, 356 दिन में 19.55 लाख घरों तक अपनी कारों को पहुंचा दिया

इस देसी कंपनी बाजार में एकतरफ दबदबा, 356 दिन में 19.55 लाख घरों तक अपनी कारों को पहुंचा दिया

संक्षेप:

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2025 के लिए सेल्स अकाउंट को शानदार तरीके से बंद किया है। कंपनी ने ईयरली और मंथली दोनों मामलों में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है।

Jan 01, 2026 05:31 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2025 के लिए सेल्स अकाउंट को शानदार तरीके से बंद किया है। कंपनी ने ईयरली और मंथली दोनों मामलों में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। अगर हम कैलेंडर ईयर 2025 को देखें, तो मारुति सुजुकी के लिए CY2025 में अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री और अब तक का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दिसंबर 2025 में 1,78,646 यूनिट्स की बिक्री के साथ, मारुति सुजुकी ने नवंबर 2024 में बेची गई 1,30,117 यूनिट्स की तुलना में 37.3% YoY ग्रोथ दर्ज की। इससे वॉल्यूम में YoY आधार पर 48,529 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई। नवंबर 2025 में बेची गई 1,70,971 यूनिट्स की तुलना में मारुति सुजुकी ने 4.49% की मंथली ग्रोथ देखी, जिससे वॉल्यूम में मंथली आधार पर 7,675 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस 7-सीटर कार को गुपचुप 11899 लोगों ने खरीद डाला, कीमत सिर्फ ₹5.18 लाख

नंबर्स को और डिटेल में देखने से पता चलता है कि मिनी सेगमेंट जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो शामिल उनकी बिक्री पिछले साल की 7,418 यूनिट्स की तुलना में लगभग दोगुनी होकर 14,225 यूनिट्स हो गई। कॉम्पैक्ट सेगमेंट (सब 4m) में भी अच्छी ग्रोथ दिखी, क्योंकि पिछले महीने 78,704 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले यह 54,906 यूनिट्स थी। इस सेगमेंट में बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

यूटिलिटी सेगमेंट में ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 शामिल हैं। इन सभी की 73,818 यूनिट्स के साथ अच्छी ग्रोथ दर्ज की, जबकि पिछले साल यह 55,651 यूनिट्स थी। वैन सेगमेंट में थोड़ी ग्रोथ दिखी, जिसमें 11,678 के मुकाबले 11,899 ईको बेची गईं। ये मारुति की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1,78,646 यूनिट्स थीं, जबकि CV बिक्री (सुपर कैरी) 3,519 यूनिट्स रही।

ये भी पढ़ें:31 दिनों में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदीं रॉयल एनफील्ड की बाइक, 30% की ग्रोथ

CY2025 में मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 23,51,139 यूनिट्स रही, जो अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री है। इस संख्या को बांटने पर, हमें घरेलू बाजार में बेची गई 19,55,491 यूनिट्स और एक्सपोर्ट बाजार में बेची गई 3,95,648 यूनिट्स मिलती हैं। ये दोनों घरेलू और एक्सपोर्ट नंबर्स ब्रांड के लिए अब तक की सबसे ज्यादा हैं। CY2025 में ग्लोबल मार्केट में भेजे गए 3.95 लाख व्हीकल के साथ, मारुति सुजुकी लगातार 5वें साल भारत की नंबर 1 पैसेंजर वाहन एक्सपोर्टर बन गई।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।