Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Safety Rating Cars Bharat NCAP
मारुति की 3 सबसे सेफ कार, भारत NCAP में इनके लोहे को मिली 5-स्टार रेटिंग; लिस्ट में न्यू विक्टोरिस भी शामिल

मारुति की 3 सबसे सेफ कार, भारत NCAP में इनके लोहे को मिली 5-स्टार रेटिंग; लिस्ट में न्यू विक्टोरिस भी शामिल

संक्षेप:

मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल न्यू विक्टोरिस SUV भारतीय बाजार में आ चुकी है। कंपनी ने इस कार को 6 ट्रिम LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में पेश किया है। खास बात ये है कि कंपनी ने इसे पेश करने से पहले ही चुपके से भारत NCAP में इसका क्रैश टेस्ट करा लिया था।

Sep 05, 2025 02:33 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल न्यू विक्टोरिस SUV भारतीय बाजार में आ चुकी है। कंपनी ने इस कार को 6 ट्रिम LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में पेश किया है। खास बात ये है कि कंपनी ने इसे पेश करने से पहले ही चुपके से भारत NCAP में इसका क्रैश टेस्ट करा लिया था। इस टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इस तरह BNCAP में ये मारुति की दूसरी ऐसी कार बन गई है जो 5-स्टार रेटिंग से लैस है। वैसे, BNCAP की ओवरऑल कारों की लिस्ट में भी ये सबसे ज्यादा सेफ्टी पॉइंट हासिल करने वाली 5वीं सबसे सुरक्षित कार भी है। चलिए मारुति की उन कारों के बारे में जानते हैं जिन्हें BNCAP में सबसे शानदार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. मारुति सुजुकी विक्टोरिस
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) - 31.66 / 32.00
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) - 43.00 / 49.00

मारुति विक्टोरिस को एडल्ट और चाइल्ट दोनों सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.84 - 10.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 7.58 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 4.23 - 6.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.76 - 14.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 9.12 - 13.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:टेस्ला को बैकफुट पर करने वाली इस कंपनी का नया प्लान, इस साल 10 लाख कार बेचेगी

2. मारुति सुजुकी डिजायर
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) - 29.46 / 32.00
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) - 41.57 / 49.00

मारुति डिजायर को एडल्ट और चाइल्ट दोनों सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि BNCAP और GNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हालिल करने वाली ये मारुति की पहली कार भी है। सेफ्टी के लिए इस कार में जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स से लैस है अन्य प्रमुख फीचर्स में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर शामिल हैं। हायर वैरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:मिडिल क्लास के लिए सस्ती हुईं पंच और नेक्सन, 10% GST घटने से बहुत बड़ी बचत

3. मारुति सुजुकी बलेनो
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) - 26.52 / 32.00
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) - 34.81 / 49.00

बलेनो को एडल्ट सेफ्टी के लिए 4-स्टार और चाइल्ट सेफ्टी के लिए 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके 6 एयरबैग वाले वैरिएंट में बलेनो ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटक्शन सेफ्टी के लिए 32 में से 26.52 पॉइंट मिले। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए दोनों वैरिएंट ने 49 में से 34.81 पॉइंट मिले। चाइल्ड डमी के लिए डायनामिक प्रदर्शन को समान रूप से रेट किया गया और दोनों वैरिएंट रियर आउटबोर्ड सीटों पर ISOFIX एंकरेज से लैस थे। 6 एयरबैग वाला वैरिएंट कर्टेन और थोरैक्स एयरबैग के समावेश के कारण बेहतर साइड प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो 2 एयरबैग वाले मॉडल में नहीं है। ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), पैदल यात्री सुरक्षा उपाय और सीट बेल्ट रिमाइंडर दोनों वैरिएंट में स्टैंडर्ड हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।