यह है देश की सबसे सस्ती कार: ₹3.50 लाख कीमत और 32 km का माइलेज, अब मिल रहा बंपर डिस्काउंट
मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी और देश की सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी और देश की सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान एस-प्रेसो खरीदने पर अधिकतम 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो अपने माइक्रो-SUV लुक और ऊंचे स्टांस के लिए जानी जाती है। इसका डिजाइन काफी बॉक्सी है, जिसमें बोल्ड ग्रिल और ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से यह सड़क पर एक रफ-एंड-टफ फील देती है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिनी कूपर जैसा सर्कुलर सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कार की सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे मानक फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इसे ग्लोबल NCAP रेटिंग में बहुत अच्छी रैंकिंग नहीं मिली है। नई यूनिट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जोड़कर इसे पहले से अधिक सुरक्षित बनाया गया है। इसका हल्का 'हार्टेक्ट' प्लेटफॉर्म इसे शहर की सड़कों पर चलाने के लिए आसान और सुरक्षित बनाता है।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT (AGS) गियरबॉक्स के साथ आती है। यह पेट्रोल वैरिएंट में यह लगभग 24.12 से 25.30 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, CNG वैरिएंट में यह 32.73 किमी/किग्रा तक का माइलेज दे देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारतीय मार्केट में लगभग 3.50 लाख रुपये से शुरू होकर 5.25 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


