मारुति सुजुकी की नई कार, रोड टेस्ट में दिखा धांसू लुक, सोफा जैसी सीट्स, रेंज भी तगड़ी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक एमपीवी ऐड करने वाली है।  इस एमपीवी को एक बार फिर से रोड टेस्ट के दौरान देखा गया है, जिससे इसके लुक के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है।

मारुति सुजुकी की नई कार, रोड टेस्ट में दिखा धांसू लुक, सोफा जैसी सीट्स, रेंज भी तगड़ी

मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक कार को ऐड करने वाली है। यह एक एमपीवी है। इसका नाम YMC है और यह eVitara इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। साथ ही इसमें ई विटारा वाले बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलेंगे। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। बीते कुछ दिनों से इसके टेस्ट म्यूल्स को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। अब इस एमपीवी को एक बार फिर से रोड टेस्ट के दौरान देखा गया है, जिसमें इसके साइज, स्टांस और हेडलैंप डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ई विटारा जैसा हेडलाइट क्लस्टर

शेयर किए गए स्पाई शॉट्स में आप कार को हेवी कैमोफ्लाज्ड में रैप्ड देख सकते हैं। इसके बावजूद फ्रंट में एक बंद EV ग्रिल दिखाई दे रही है। सामने के बंपर का डिजाइन भी एक्साइटिंग लग रहा है और इसमें एयर वेंट दिए गए हैं, जो बैटरी पैक को ठंडा रखने के लिए सिस्टम में हवा पहुंचाते हैं। तस्वीरों में प्रोटोटाइप के अलॉय वील्स भी दिख रहे हैं। ये इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए डिजाइन किए गए एयरो-फ्रेंडली वील्स लग रहे हैं, जो ई विटारा में मिलने वाले वील्स के जैसे हैं। इसका हेडलाइट क्लस्टर ई विटारा के हेडलाइट क्लस्टर से काफी मिलता-जुलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 15.99 - 20.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 16.99 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Leapmotor C10

Leapmotor C10

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Photo: CarIndiaNews

इंटीरियर में सोफा जैसी सीट्स

स्पाई शॉट में आप कार के रियर लुक को भी देख सकते हैं। आपस में जुड़े टेल लैंप क्लस्टर से एमपीवी की चौड़ाई का पता चलता है। पिछला बम्पर शानदार डिजाइन का लगता है और इसमें रिफ्लेक्टर लगे हैं। गाड़ी पर शार्क-फिन एंटीना भी दिखाई दे रहा है। प्रोडक्शन रेडी YMC की लंबाई लगभग 4.5 मीटर होने की उम्मीद है। Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने के कारण, इस इलेक्ट्रिक MPV में फ्लैट फ्लोर और कंफर्टेबल केबिन होगा। YMC के इंटीरियर में सोफा जैसी सीट्स भी मिल सकती है। इसका इंटीरियर भी कई फीचर्स से लैस होगा। इसमें आपको एक बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर और वेंटिलेटेड सीट्स देखने को मिल सकती है।

पावरट्रेन और बैटरी पैक eVitara वाला

रिपोर्ट्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक MPV अपने पावरट्रेन और बैटरी पैक eVitara के साथ शेयर करेगी। अगर ऐसा है, तो इसमें वही 49kWh और 61.1 kWh बैटरी पैक होंगे। eVitara में इनमें से बड़े बैटरी पैक से एक चार्ज में 543 किमी की रेंज मिलने का क्लेम किया गया है। YMC में भी रेंज के आंकड़े लगभग समान रहने की उम्मीद है।

(Spy Photos: CarIndiaNews)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।