
5 साल से लगातार भारत की नंबर-1 कार एक्पोर्टर बन रही ये कंपनी, विदेशियों के दिमाग में घुसी इसकी गाड़ियां; इसके आगे सब फेल
मारुति सुजुकी लगातार पांचवें कैलेंडर इयर में भी भारत की नंबर-1 पैसेंजर व्हीकल निर्यातक बनी। कंपनी ने साल 2025 में 3.95 लाख वाहनों का निर्यात किया, जो 2024 की तुलना में 21 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने विदेश में इस साल रिकॉर्डतोड़ गाड़ियां बेची हैं। कंपनी ने घोषणा की कि कंपनी ने वर्ष 2025 में 3.95 लाख वाहनों का निर्यात किया है। यह किसी भी कैलेंडर इयर में कंपनी का अब तक का सर्वाधिक निर्यात है। यह आंकड़ा वर्ष 2024 की तुलना में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ ही कंपनी लगातार पांचवें साल भारत की नंबर-1 पैसेंजर व्हीकल निर्यातक बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी एक्सपोर्ट पर नजर डालते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का साल 2025 में 3.95 लाख वाहनों का निर्यात ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के राष्ट्रीय विजन को दिखाता है। कंपनी की यह निर्यात वृद्धि भारत की उस क्षमता को दर्शाती है, जिसके तहत देश में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वाहन बनाए जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।
100 से अधिक देशों में 18 मॉडलों का निर्यात
वर्ष 2025 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 100 से अधिक देशों में 18 मॉडलों का निर्यात किया। इसी वर्ष कंपनी ने सुज़ुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) e VITARA का निर्यात भी शुरू किया। अगस्त 2025 में गुजरात के हंसलपुर प्लांट से भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा BEV को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अब तक 13,000 यूनिट से अधिक e VITARA 29 देशों में निर्यात किए जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश यूरोप में हैं।
मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं CEO हिसाशी ताकेउचि ने कहा कि यह कंपनी के लिए गर्व का क्षण है कि हमने एक कैलेंडर वर्ष में अब तक का सबसे अधिक 3.95 लाख वाहनों का निर्यात दर्ज किया है। यह भारत की मजबूत विनिर्माण क्षमता और दुनियाभर के ग्राहकों के विश्वास को दर्शाता है। ऐसे समय में जब वैश्विक व्यापार कई चुनौतियों से गुजर रहा है, हम इस 21 प्रतिशत से अधिक वृद्धि को देश के निर्यात को मजबूती देने में हमारा जिम्मेदार योगदान मानते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




