Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Record Dhanteras Deliveries On GST 2.0 Boost
धनतेरस पर इस कंपनी की कारों को खरीदने की ऐसी मची लूट, बिक गईं 41000 कार; आज 51000 होगा आंकड़ा

धनतेरस पर इस कंपनी की कारों को खरीदने की ऐसी मची लूट, बिक गईं 41000 कार; आज 51000 होगा आंकड़ा

संक्षेप:

ऑटोमोबाइल बाजार को नए GST 2.0 ने संजीवनी देने का काम किया है। खासकर फेस्टिव सीजन के मौके पर कार पर हुई इस टैक्स कटौती ने लगभग सभी कंपनियों को जबरदस्त ग्रोथ दिलाई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी के लिए सेल्स रिकॉर्ड बेहतर रहे हैं।

Sun, 19 Oct 2025 12:50 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑटोमोबाइल बाजार को नए GST 2.0 ने संजीवनी देने का काम किया है। खासकर फेस्टिव सीजन के मौके पर कार पर हुई इस टैक्स कटौती ने लगभग सभी कंपनियों को जबरदस्त ग्रोथ दिलाई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी के लिए सेल्स रिकॉर्ड बेहतर रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने धनतेसर के दिन 38,500 कारों की डिलीवरी कर डाली। जबकि, इस आंकड़े के देर रात तक 41,000 यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद रही। कंपनी के शोरूम देर रात तक खुले हैं। प्राइस रिवाइज्ड होने के बाद कंपनी को अब तक 4.5 लाख बुकिंग मिल चुकी हैं। जिनमें 1 लाख छोटी कारों के ऑर्डर शामिल हैं। उसे डेली करीब 14,000 यूनिट की बुकिंग मिल रही हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुज़ुकी के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्युटिव अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि कल 10,000 और ग्राहक डिलीवरी लेंगे, जिसका मतलब है कि धनतेरस पर हमें लगभग 51,000 डिलीवरी मिलनी चाहिए। ये अब तक की हमारी सबसे ज्यादा डिलीवरी है। पिछले साल की तुलना में लगभग 10,000 यूनिट ज्यादा।"

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कार के डिजाइन को देखकर मॉडल नहीं जान पाएंगे, ये है कन्वर्टिबल मारुति 800

मारुति कारों पर मिलने वाला दिवाली डिस्काउंट

ऑल्टो K10 के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर कुल 52,500 रुपए के लाभ मिल रहे हैं। इसमें कैश, एक्सचेंज और स्क्रैपेज ऑफर शामिल हैं।

एस-प्रेसो के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर पहली बार खरीदने वालों के लिए 47,500 रुपए का फायदा मिलेगा।

वैगनआर के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 57,500 रुपए के लाभ मिलेंगे। जिसमें स्पॉट डिस्काउंट और स्क्रैपेज शामिल हैं।

सेलेरियो के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 52,500 रुपए के लाभ मिल रहे हैं। इसमें इंस्टीट्यूशनल और ग्रामीण ऑफर शामिल हैं।

स्विफ्ट के MT L, MT V, Z और AGS V/Z ट्रिम्स और सभी CNG वैरिएंट पर 48,750 रुपए के बेनिफिट मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:इस लग्जरी कार के सामने फीकी पड़ेगी मर्सिडीज, BMW, ऑडी; भारत में होगी तैयार

ब्रेजा के सब-4-मीटर SUV पर 35,000 रुपए के फायदे मिलेंगे। जिसमें एक्सचेंज और स्क्रैपेज लाभ शामिल हैं।

अर्टिगा के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 25,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।

ईको पर कुल 42,500 रुपए के फायदे मिलेंगे। इसमें एम्बुलेंस पर 2,500 रुपए, पेट्रोल और CNG पर 30,500 रुपए और कार्गो पर 40,500 रुपए का फायदे शामिल हैं।

बलेनो डेल्टा AMT पर 1,05,000 रुपए के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें रीगल किट के 55,000 रुपए, कैश के 20,000 रुपए और एक्सचेंज के 30,000 रुपए शामिल हैं।

बलेनो के अन्य AMT वैरिएंट पर 1,02,000 रुपए के बेनिफिट मिलेंगे। इसमें एक्सेसरीज, नकद, एक्सचेंज शामिल है।

बलेनो मैनुअल और CNG पर कुल 1,00,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।

इनविक्टो अल्फा प्लस पर 1,40,000 रुपए के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 का कैश और 1,15,000 रुपए का स्क्रैपेज शामिल है।

इनविक्टो जेटा प्लस पर 1,15,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है।

फ्रोंक्स टर्बो पर 88,000 रुपए (कैश 30,000 रुपए + स्क्रैपेज 15,000 रुपए + एक्सेसरीज 43,000 रुपए) के बेनिफिट मिल रहे हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।