मारुति का कमाल! अब बिना वर्कशॉप गए ऑफिस टाइम में ही हो जाएगी कार सर्विस; 8 शहरों में शुरू हुई सेवा
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक शानदार सॉल्यूशन लेकर आई है। कंपनी ने 'Quickstop' (क्विकस्टॉप) नाम से एक नया सर्विस फॉर्मेट लॉन्च किया है। अब आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कार की सर्विस कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सर्विस सेंटर जाना, वहां घंटों इंतजार करना या फिर पिक-अप और ड्रॉप के लिए पूरे दिन का प्लान खराब करना हर किसी के बस की बात नहीं। ग्राहकों की इसी परेशानी को समझते हुए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक शानदार सॉल्यूशन लेकर आई है। कंपनी ने 'Quickstop' (क्विकस्टॉप) नाम से एक नया सर्विस फॉर्मेट लॉन्च किया है। अब आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि सर्विस सेंटर खुद आपके पास आएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






कैसे काम करता है 'Quickstop'?
यह एक पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट सेटअप है जिसे शिपिंग कंटेनरों को मॉडिफाई करके बनाया गया है। ये 'कंटेनर सर्विस सेंटर' उन जगहों पर लगाए जा रहे हैं जहां गाड़ियों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है। इनमें बड़े कॉरपोरेट ऑफिस, आईटी पार्क, एयरपोर्ट और फ्लीट हब शामिल होंगे। खास बात यह है कि इन्हें इंस्टॉल करने में बहुत कम जगह और समय लगता है। इन जगहों पर वो सभी जरूरी मशीनें और औजार मौजूद होते हैं जो कार की रूटीन मेंटेनेंस और छोटी-मोटी मरम्मत के लिए जरूरी हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफिस जाइए और सर्विस कराइए
इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो हर दिन ऑफिस जाते हैं। आप सुबह अपने ऑफिस पहुंचे, वहां मौजूद 'Quickstop' सेंटर पर अपनी गाड़ी की चाबी दी और काम पर चले गए। जब तक आपकी शिफ्ट खत्म होगी, आपकी कार पूरी तरह सर्विस होकर तैयार खड़ी मिलेगी। आपको न तो छुट्टी लेने की जरूरत है और न ही वीकेंड खराब करने की। यह सर्विस फ्लीट ऑपरेटर्स (जैसे टैक्सी कंपनियां) के लिए भी शानदार है।
8 बड़े शहरों में शुरू हुई सर्विस
मारुति की यह पहल सिर्फ सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति भी सजग है। इन यूनिट्स में 'वॉटरलेस कार वॉश' की सुविधा भी दी गई है। इससे पानी और बिजली की भारी बचत होती है। अभी इसके पहले फेज में दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, सूरत, कालीकट और बागडोगरा जैसे 8 बड़े शहरों में 10 ऐसे सेंटर शुरू किए गए हैं।
क्या है कंपनी की प्लानिंग
इस नई शुरुआत पर मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ, हिसाशी ताकेउची का कहना है कि आज के दौर में पर्सनल समय बहुत कीमती हो गया है। उनका मानना है कि कार को ग्राहकों की सेवा करनी चाहिए, न कि ग्राहकों को कार की सर्विसिंग के पीछे भागना चाहिए। कंपनी आने वाले समय में इस मॉडल को और भी शहरों और लोकेशन्स पर फैलाने की योजना बना रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


