4 नई 7-सीटर कार लाने की तैयारी में Maruti Suzuki, लिस्ट में अर्टिगा का फेसलिफ्ट भी

लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति जल्द ही अपनी नई 7 सीटर कारों को मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस लिस्ट में इनविक्टो फेसलिफ्ट, नई इलेक्ट्रिक MPV,  अर्टिगा फेसलिफ्ट और ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन भी शामिल है।

Maruti Suzuki New 7 Seater Cars Coming Soon
आ रहीं मारुति सुजुकी की नई 7 सीटर कारें

मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में अपनी 7-सीटर कारों की रेंज को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में इनविक्टो फेसलिफ्ट से लेकर नई इलेक्ट्रिक MPV तक कई मॉडल मार्केट में ला सकती है। इस लिस्ट में अर्टिगा फेसलिफ्ट और ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन भी शामिल है। इनमें कुछ गाड़ियां अगले साल आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों में कंपनी क्या कुछ ऑफर कर सकती है।

1. मारुति इनविक्टो फेसलिफ्ट

मारुति इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर बेस्ड एमपीवी है। इनोवा हाइक्रॉस का अपडेटेड मॉडल आने के बाद इनविक्टो को भी अपडेट किया जा सकता है। फिलहाल इनविक्टो में हाइक्रॉस के मुकाबले कुछ फीचर्स नहीं मिलते, जिससे कंपनी इसकी कीमत को ज्यादा कॉम्पिटिटिव रख पाती है। फेसलिफ्ट में नए डिजाइन और फीचर्स दिए जाएंगे या सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव होंगे, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इसकी लॉन्चिंग इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में हो सकती है।

2. मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट

मारुति अर्टिगा कंपनी की पॉप्युलर 7-सीटर एमपीवी है। बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए कंपनी अगले साल इसे अपडेट कर सकती है। इसमें नए बंपर, ग्रिल या लाइटिंग जैसे छोटे डिजाइन चेंज के साथ कुछ नए फीचर्स और बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मौजूदा जेनरेशन की अर्टिगा का यह आखिरी फेसलिफ्ट होगा। इसके बाद कंपनी नई जेनरेशन का मॉडल लॉन्च कर सकती है।

3. मारुति YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी

मारुति सुजुकी ई विटारा के बाद अब अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम YMC है। इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एमपीवी हो सकती है। यह ई-विटारा वाले स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर डिवेलप की जा रही है। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नीचे बड़ा एयर डैम, थिक व्हील आर्च क्लैडिंग और LED टेललैंप मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है। इसमें ई-विटारा की तरह 49kWh और 61kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। ई-विटारा फ्रंट-व्हील ड्राइव है, लेकिन इस एमपीवी में रियर-व्हील ड्राइव सेटअप मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है।

4. मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन भी ला सकती है। यह मौजूदा 5-सीटर मॉडल का लंबा वर्जन होगा, जिसमें थ्री रो सीटिंग मिलेंगी। इसके डिजाइन में अलग ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप, नई DRL और बदले हुए बंपर दिए जा सकते हैं। केबिन का लेआउट काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। इंजन की बात करें, तो इसमें मौजूदा ग्रैंड विटारा का 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। माइल्ड-हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट में AWD का ऑप्शन भी मिलने की संभावना है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़4 नई 7-सीटर कार लाने की तैयारी में मारुति, लिस्ट में अर्टिगा का फेसलिफ्ट भी