Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki posts highest-ever rail dispatches in 2025, crosses 5.85 lakh units, check all details
नया रिकॉर्ड! इस कंपनी ने रेल मार्ग से ही डिस्पैच कर दीं 5.85 लाख गाड़ियां, साल में 87,904 मीट्रिक टन CO₂ एमिशन की बचत

नया रिकॉर्ड! इस कंपनी ने रेल मार्ग से ही डिस्पैच कर दीं 5.85 लाख गाड़ियां, साल में 87,904 मीट्रिक टन CO₂ एमिशन की बचत

संक्षेप:

मारुति सुजुकी ने एक नया रिकॉर्ड सेट किया है। कंपनी ने 2025 में ही रेल मार्ग से 5.85 लाख गाड़ियां डिस्पैच की हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Feb 09, 2026 02:37 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने साल 2025 में एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए रेल मार्ग से सबसे ज्यादा गाड़ियों को डिस्पैच किया है। कंपनी ने रेलवे नेटवर्क के जरिए 5.85 लाख से ज्यादा वाहनों को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाया, जो कि 2024 के मुकाबले 18 प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा दिखाता है कि मारुति सुजुकी अब लॉजिस्टिक्स के लिए तेजी से रेल परिवहन की ओर शिफ्ट हो रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मारुति स्विफ्ट पर आया बंपर डिस्काउंट, अभी लेने पर होगी इतने हजार की सीधी बचत

रेल पर बढ़ता भरोसा, पर्यावरण को बड़ा फायदा

रेल के ज्यादा इस्तेमाल से मारुति सुजुकी ने सिर्फ लॉजिस्टिक्स को बेहतर नहीं बनाया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। कंपनी के मुताबिक, 2025 में रेल ट्रांसपोर्ट के जरिए करीब 87,904 मीट्रिक टन CO₂ एमिशन से बचाव हुआ। 6.87 करोड़ लीटर से ज्यादा फ्यूज की बचत हुई। पिछले एक दशक में रेल के जरिए गाड़ी भेजने का हिस्सा 2016 में 5.1% से बढ़कर 2025 में करीब 26% तक पहुंच गया है। संख्या के लिहाज से देखें तो यह बढ़ोतरी और भी बड़ी (77 हजार यूनिट (2016) से बढ़कर 5.85 लाख यूनिट (2025) है।

2025 में लॉजिस्टिक्स से जुड़े बड़े कदम

साल 2025 में मारुति सुजुकी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। इनमें सबसे अहम मानेसर प्लांट में भारत की सबसे बड़ी इन-प्लांट रेलवे साइडिंग की शुरुआत है। इसके अलावा कंपनी ने पहली बार रेल के जरिए कश्मीर घाटी तक पैसेंजर गाड़ियों की डिलीवरी भी की। खास बात यह रही कि ये गाड़ियां चिनाब ब्रिज से होकर भेजी गईं, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह कदम भारतीय ऑटो लॉजिस्टिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

भविष्य का लक्ष्य: 35% रेल डिस्पैच

मारुति सुजुकी यहीं रुकने वाली नहीं है। कंपनी ने FY2030-31 तक रेल के जरिए वाहन डिस्पैच का हिस्सा 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। यह रणनीति भारत के 2070 नेट-जीरो एमिशन लक्ष्य के अनुरूप है।

कंपनी का क्या कहना है?

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के MD और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि मारुति सुजुकी ने सस्टेनेबिलिटी के लिए ‘सर्कुलर मोबिलिटी’ अप्रोच अपनाई है, जिसमें वाहन के डिजाइन और प्रोडक्शन से लेकर लॉजिस्टिक्स और एंड-ऑफ-लाइफ मैनेजमेंट तक कार्बन फुटप्रिंट घटाने पर फोकस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:मारुति स्विफ्ट पर आया बंपर डिस्काउंट, अभी लेने पर होगी इतने हजार की सीधी बचत

मारुति सुजुकी का रेल लॉजिस्टिक्स पर बढ़ता फोकस न सिर्फ लागत और समय की बचत कर रहा है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक मजबूत कदम साबित हो रहा है। 2025 का यह रिकॉर्ड आने वाले सालों में कंपनी की ग्रीन और सस्टेनेबल रणनीति की दिशा साफ तौर पर दिखाता है। (P.C-itln)

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।