Maruti Suzuki की तीन नई 7 सीटर कारें, लिस्ट में एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल भी, लॉन्च जल्द
मारुति सुजुकी की नई 7 सीटर का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई तीन नई धांसू 7 सीटर गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं कंपनी की इन नई गाड़ियों के बारे में।

मारुति सुजुकी की नई 7 सीटर का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई तीन नई धांसू 7 सीटर गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। मारुति की इन अपकमिंग गाड़ियों में अर्टिगा के फेसलिफ्ट के और नई इनविक्टो के साथ एक नया मॉडल भी है। इन कारों में ADAS और 360 डिग्री कैमरा के साथ आपको बहुत कुछ खास देखमे को मिलेगा। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग कारों के बारे में।






Maruti Ertiga Facelift
मारुति अर्टिगा कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी में से एक है। यह प्राइवेट और कमर्शियल दोनों ही सेगमेंट के ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलर है। इस वक्त मार्केट में सेकेंड जेनरेशन अर्टिगा ऑफर की जा रही है, जिसे 2018 में बाजार में लॉन्च किया गया था। कुछ साल पहले इसमें एक नया ग्रिल और कुछ छोटे-मोटे बदलावों के साथ मामूली फेसलिफ्ट भी दिया गया था। अब इसके बाद वाली जेनरेशन की अर्टिगा को आने में अभी कम से कम दो साल लग सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसीलिए माना जा रहा है कि कंपनी इस दौरान अच्छी सेल्स को बरकरार रखने के लिए एक और फेसलिफ्ट ला सकती है। फेसलिफ्ट में मारुति कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ नए फीचर्स भी ऑफर कर सकती है, जिनमें एक बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो और 360-डिग्री कैमरा के साथ और बहुत कुछ शामिल हो सकता है। गाड़ी के इंजन ऑप्शन्स और ट्रांसमिशन में बदलवा की संभावना काफी कम है।
Maruti Invicto
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रीबैज्ड वर्जन यानी इनविक्टो ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलर है। टोयोटा ने घोषणा की है कि वे अगले साल इनोवा क्रिस्टा का प्रोडक्शन बंद कर देगा और साथ ही टोयोटा हाइक्रॉस को भी अपडेट कर सकता है। अगर टोयोटा हाइक्रॉस के लिए फेसलिफ्ट या अपडेट लाती है, तो उम्मीद है कि इनविक्टो के साथ भी ऐसा ही होगा। इनविक्टो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो लेवल 2 ADAS और दूसरे अडवांस्ड फीचर्स के बिना एक बड़ी एमपीवी चाहते में हैं। खास बात है कि हाइक्रॉस के कुछ वेरिएंट के मुकाबले इनविक्टो का वेटिंग पीरियड कम है। इसमें 2.0-लीटर पावरफुल हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा है और माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट में भी कंपनी यही इंजन ऑफर करेगी।
YMC: Electric MPV from Maruti
मारुति अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है। इसे फिलहाल YMC कोडनेम से जाना जाता है। यह eVitara के बाद मारुति का दूसरा इलेक्ट्रिक वीइकल होगा। यह ई विटारा वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें HEARTECT-E स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म का यूज किया जाएगा। यह एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है, जो कई सारी अलग-अलग बॉडी स्टाइल को सूट करता है। यह प्लेटफॉर्म बैटरी पैकेजिंग और कंफर्ट को प्रायोरिटी देता है। इसमें फ्लैट फ्लोर होगा, जिससे गाड़ी के अंदर अच्छा-खासा केबिन स्पेस मिलेगा।
यह थ्री-रो 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी। इसमें कंपनी 49 kWh और 61 kWh का बैटरी पैक ऑफर कर सकती है। फिलहाल, मारुति की इस अपकमिंग ई एमपीवी के एक्सटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खास बात है कि इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रिक सीट्स, सीट वेंटिलेशन, सनरूफ या क्लोज्ड ग्लास रूफ जैसे कई शानदार फीचर ऑफर कर सकती है। कंपनी इस एमपीवी को अगले लॉन्च कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


