
₹10 लाख से कम में मिल रही मारुति की ये 12 कार, सबसे सस्ती ₹3.49 लाख की; अब खरीदने की मचेगी लूट!
फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद लगभग सभी कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों को कम किया है।
फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद लगभग सभी कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों को कम किया है। इन कंपनियों में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी शामिल है। बता दें कि 10 लाख रुपये से कम कीमत में मारुति सुजुकी की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक, सेडान, 7-सीटर और एसयूवी ग्राहकों के लिए मार्केट में उपलब्ध है। आइए जानते हैं 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली मारुति की कारों के बारे में विस्तार से।
सिर्फ 3.49 लाख रुपये में मिल रही एस-प्रेसो
मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है। बता दें कि मारुति एस-प्रेसो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये है। जबकि मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 भारतीय मार्केट में 3.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर मिल रही है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी सिलेरियो भी 4.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। जबकि मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 9.12 - 13.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.76 - 14.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 4.23 - 6.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब 6 लाख से कम में मिल रही मारुति स्विफ्ट
दूसरी ओर वैन सेगमेंट में देश की नंबर-1 7-सीटर मारुति सुजुकी ईको 5.18 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी इग्निस को ग्राहक 5.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि मारुति सुजुकी स्विफ्ट 5.78 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम पर उपलब्ध है। वहीं, मारुति सुजुकी बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है।
10 लाख रुपये से कम में मिल रही मारुति अर्टिगा
मारुति सुजुकी डिजायर भी भारतीय मार्केट में 6.25 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को 6.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि मारुति सुजुकी ब्रेजा को ग्राहक 8.25 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर अपने घर ला सकते हैं। वहीं, मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अभी भारतीय मार्केट में 8.80 लाख रुपये है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




