इग्निस की जगह लेगी Maruti Suzuki की यह नई माइक्रो SUV, हुंडई एक्सटर और टाटा पंच से टक्कर
मारुति की यह नई माइक्रो एसयूवी डिस्कंटिन्यू हुई इग्निस की जगह लेगी। नई माइक्रो एसयूवी को कंपनी माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, CNG/CBG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। इसे नेक्सा डीलरशिप से सेल किया जाएगा।

मारुति सुजुकी अपनी ऑल-न्यू माइक्रो एसयूवी लाने वाली है। इसका कोडनेम Y43 है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिस्कंटिन्यू हुई इग्निस की जगह लेगी। कंपनी ने अभी Y43 की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि यह अगले साल मार्केट में एंट्री कर सकती है। मारुति सुजुकी की यह नई माइक्रो एसयूवी मार्केट में पहले से मौजूद हुंडई एक्सटर और टाटा पंच को टक्कर देगी। आइए जानते हैं इस अपकमिंग माइक्रो एसयूवी के बारे में।
मिल सकते हैं कई पावरट्रेन ऑप्शन
नई माइक्रो एसयूवी को कंपनी माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, CNG/CBG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसका 1.2 लीटर Z सीरीज इंजन पर बेस्ड एक पावरफुल हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इस छोटी एसयूवी में माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप के साथ 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर कर सकती है। यह माइक्रो एसयूवी खासतौर से उन लोगों को टागरेट करेगी, जो फर्स्ट टाइम बायर्स हैं और जिन्हें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख
Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख
Maruti Suzuki Fronx EV
₹ 12 लाख से शुरू
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
Maruti Suzuki Wagon R EV
₹ 10 - 14 लाख
सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद
मारुति की नई छोटी एसयूवी में आपको अपराइट एसयूवी स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। यह हाई-एंड फीचर्स से लैस होगी। यह मॉडल स्विफ्ट हैचबैक की बराबरी करेगा, जो भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है। यह वही प्लैटफॉर्म है जिस पर स्विफ्ट, फ्रॉन्क्स, बलेनो और डिजायर भी बेस्ड हैं। कंपनी का मानना है कि Y43 माइक्रो एसयूवी से हर साल 2.5 लाख यूनिट्स की अडिशनल सेल्स होगी। इग्निस की तरह ही, नई मारुति Y43 माइक्रो एसयूवी को NEXA के प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क से सेल किया जाएगा।
आने वाली है YMC Electric MPV
मारुति की इस एमपीवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह भारतीय बाजार में 2026 की आखिरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसे इस साल दिवाली फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है। YMC कोडनेम वाली यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक थ्री-रो एमपीवी डोमेस्टिक मार्केट में किआ कैरेंस क्लैविस ईवी और BYD eMax 7 को टक्कर देगी। मारुति YMC में आपको ई-विटारा के ज्यादातर एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।
इनमें बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ई-एमपीवी का एक टोयोटा वेरिएंट भी होगा, जिसके भारत में 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक एमपीवी में वही 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक हो सकते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर मैक्सिमम 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगे।
(Photo: CarHP India)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


