
तस्वीरों ने खोल दी पोल! CNG भरवाते नजर आई नई ब्रेजा, जानिए कब होगी लॉन्च
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV ब्रेजा के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सामने आई स्पाई शॉट्स में नई ब्रेजा को CNG भरवाते हुए स्पॉट किया गया।
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV ब्रेजा के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सामने आई स्पाई शॉट्स में नई ब्रेजा को CNG भरवाते हुए स्पॉट किया गया। यूट्यूब चैनल DesI SpeecH के अनुसार यह संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार डिजाइन में हल्का बदलाव और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में है। हालांकि, इंजन और गियरबॉक्स के मामले में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है। आइए जानते हैं नई ब्रेजा के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसा दिखेगा एक्सटीरियर
ब्रेजा फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर अपडेट्स ज्यादा आक्रामक नहीं होंगे। हेडलैंप और टेललैंप का शेप लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है। LED DRLs में नया पैटर्न मिल सकता है लेकिन टेस्ट म्यूल पर भारी कैमोफ्लाज की वजह से यह साफ नजर नहीं आया। फ्रंट ग्रिल और आगे-पीछे के बंपर में नई डिटेलिंग दी जा सकती है जिससे SUV थोड़ा ज्यादा फ्रेश लगेगी। साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही बॉक्सी रहेगी। हालांकि नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.9 - 14.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda WR-V 2026
₹ 8 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
केबिन में होगा बड़ा बदलाव
ब्रेजा फेसलिफ्ट के केबिन में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया या रिफ्रेश्ड स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। इसके अलावा, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, बेहतर एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। सबसे बड़ा अपग्रेड बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
पावरट्रेन की बात करें तो ब्रेजा फेसलिफ्ट में मौजूदा K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ही जारी रहने की उम्मीद है। यह 103.1bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 17.80 से 19.89 किमी/लीटर के बीच रहता है। वहीं, CNG वैरिएंट भी फेसलिफ्ट में जारी रहेगा जो 25.51 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज ऑफर करता है। खबर है कि CNG वर्जन में अंडरबॉडी CNG किट दी जा सकती है जिससे बूट स्पेस की दिक्कत काफी हद तक दूर होगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




