₹6.25 की इस कार को मिले स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा, अर्टिगा से ज्यादा ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 33 km है माइलेज

Apr 07, 2026 04:41 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई अपनी मॉडल-वाइज कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है।

₹6.25 की इस कार को मिले स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा, अर्टिगा से ज्यादा ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 33 km है माइलेज

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई अपनी मॉडल-वाइज कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) बीते महीने कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल बनकर उभरी है। इस दौरान मारुति सुजुकी डिजायर ने 37 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,224 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 15,460 यूनिट था। बता दें कि भारतीय मार्केट में मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि यह अलग-अलग इंजन वैरिएंट में 33 किमी तक माइलेज देती है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टॉप पोजीशन से चूक गई मारुति अर्टिगा

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। अर्टिगा ने इस दौरान 2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,072 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। वैगनआर ने इस दौरान एक पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 17,025 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 33 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,393 यूनिट कार की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पांचवें नंबर पर रही मारुति ब्रेजा

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। ब्रेजा ने इस दौरान 3 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 16,130 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,540 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 18 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,545 यूनिट कार की बिक्री की।

17% बढ़ गई ऑल्टो की बिक्री

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,515 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ईको रही। मारुति ईको ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,333 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति सुजुकी विक्टोरिस को इस दौरान कुल 11,062 नए लोगों ने खरीदा।

बारहवें नंबर पर रही मारुति सिलेरियो

बिक्री इस लिस्ट में 11वें नंबर पर मारुति सुजुकी XL6 रही। मारुति XL6 ने इस दौरान 28 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,959 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, बारहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी सिलेरियो रही। मारुति सिलेरियो ने इस दौरान 40 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,353 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तेरहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इग्निस रही। मारुति इग्निस ने इस दौरान 34 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,250 यूनिट कार की बिक्री की।

151% बढ़ गई मारुति जिम्नी की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में चौदहवें नंबर पर मारुति सुजुकी जिम्नी रही। मारुति जिम्नी ने इस दौरान 151 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 656 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पंद्रहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो रही। मारुति एस–प्रेसो ने इस दौरान 87 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 226 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि मारुति सुजुकी इनविक्टो ने बिक्री की इस लिस्ट में सोलहवां पोजीशन हासिल किया। मारुति सुजुकी इनविक्टो ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 191 यूनिट कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।