ब्रेजा, अर्टिगा, स्विफ्ट भी फेल! ₹6.30 लाख की इस मारुति कार ने मारी बाजी, 30km माइलेज ने बनाया नंबर-1

Mar 07, 2026 01:05 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बीते महीने मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई।

ब्रेजा, अर्टिगा, स्विफ्ट भी फेल! ₹6.30 लाख की इस मारुति कार ने मारी बाजी, 30km माइलेज ने बनाया नंबर-1

मारुति सुजुकी के कारों की डिमांड भारतीय मार्केट में हमेशा से रही है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बीते महीने मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई। इस दौरान मारुति डिजायर ने सालाना आधार पर 32 पर्सेंट की बढ़ोतरी हासिल की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 14,694 यूनिट था। बता दें कि भारतीय मार्केट में मारुति डिजायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है। जबकि यह अधिकतम 30 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

25% घट गई वैगनआर की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,863 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,807 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,850 यूनिट कार की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फ्रोंक्स की बिक्री में भी 35% की गिरावट

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,833 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 14,632 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,898 यूनिट कार की बिक्री की।

11000 यूनिट से ज्यादा बिकी ईको

दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 13,021 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ईको रही। मारुति ईको ने इस दौरान एक पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,620 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान 15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,787 यूनिट कार की बिक्री की।

23% घट गई मारुति इग्निस की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 45 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,859 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि बारहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी XL6 रही मारुति XL6 ने इस दौरान 93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,633 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, तेरहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इग्निस रही। मारुति इग्निस ने इस दौरान 23 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,848 यूनिट कार की बिक्री की।

532 यूनिट बिकी मारुति जिम्नी

दूसरी ओर चौदहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी सिलेरियो रही। मारुति सिलेरियो ने इस दौरान 80 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 862 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पंद्रहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी जिम्नी रही। मारुति जिम्नी ने इस दौरान 38 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 532 यूनिट कार की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही इनविक्टो

सोलहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो रही मारुति एस–प्रेसो ने इस दौरान 73 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 451 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इनविक्टो रही। इनविक्टो ने इस दौरान 62 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 143 यूनिट कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।