धड़ल्ले से बिकने वाली इन 4 कारों का लोहा सबसे कमजोर, क्रैश टेस्ट में उड़ी धज्जियां; लेने से पहले जान लो
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में 17 मॉडल शामिल हैं। इसमें हैचबैक, सेडान, SUV और MPV सभी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के पास देश की सबसे सस्ती कार से लेकर कई लग्जरी कार भी मौजूद हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में 17 मॉडल शामिल हैं। इसमें हैचबैक, सेडान, SUV और MPV सभी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के पास देश की सबसे सस्ती कार से लेकर कई लग्जरी कार भी मौजूद हैं। मारुति की कारों को लो मेंटेनेंस और हाई माइलेज के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि देश के अंदर इनकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। हालांकि, बात जब सेफ्टी की आती है तब कई मॉडल काफी कमजोर नजर आते हैं।






दरअसल, मारुति के पोर्टफोलियो में ऐसी कई कारें है जिनका लोहा काफी कमजोर है। इन्हें ग्लोबल NCAP ने अपने क्रैश टेस्ट में 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। ये सभी पॉपुलर कार हैं। इतना ही नहीं, इस लिस्ट में शामिल वैगनआर तो देश की नंबर-1 कार है। ऐसे में आप भी मारुति की इन कारों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इनकी सेफ्टी रेटिंग जान लीजिए।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अर्टिगा को ग्लोबल NCAP ने 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग
मारुति की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 23.63 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 19.40 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए है।
इग्निस को ग्लोबल NCAP ने 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग
बात करें नेक्सा डीलरशिप की एंट्री लेवल इग्निस की तो इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 16.48 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से सिर्फ 3.86 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपए है।
एस-प्रेसो को ग्लोबल NCAP ने 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग
अब बात करें मारुति की मिनी SUV कही जाने वाली एस-प्रेसो की तो इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 20.03 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से सिर्फ 3.52 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपए है।
वैगनआर को ग्लोबल NCAP ने 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग
अब बात की जाए मारुति के साथ देश की सबसे पॉपुलर कार वैगनआर की तो इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 19.69 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से सिर्फ 3.40 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



