Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki jimny ignis xl6 available discounts thousands upees january 2026
मारुति सुजुकी ने एक झटके में इन 3 पॉपुलर कारों को कर दिया सस्ता, अब खरीदने की मचेगी लूट!

मारुति सुजुकी ने एक झटके में इन 3 पॉपुलर कारों को कर दिया सस्ता, अब खरीदने की मचेगी लूट!

संक्षेप:

भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी, 2026 के दौरान अपने नेक्सा मॉडलों पर डंपर छूट दे रही है। इनमें मारुति सुजुकी इग्निस, Xl6 और जिम्नी जैसी कारें शामिल हैं।  

Jan 06, 2026 03:14 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी, 2026 के दौरान अपने नेक्सा मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी मारुति सुजुकी इग्निस, मारुति सुजुकी Xl6 और कंपनी की पॉपुलर ऑफ-रोडिंग एसयूवी मारुति सुजुकी जिम्नी जैसी कारों पर भी ग्राहकों को छूट दे रही है। इस ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक जनवरी महीने में अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां जानिए डिस्काउंट ऑफर की पूरी डिटेल्स

बता दें कि मारुति सुजुकी इग्निस के अलग-अलग वैरिएंट पर ग्राहकों को इस दौरान 35,500 रुपये तक का बेनिफिट्स मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा, ग्राहकों को मारुति सुजुकी Xl6 पर 33,000 रुपये तक की बेनिफिट्स उपलब्ध है। वहीं, कंपनी की पॉपुलर ऑफ–रोडिंग एसयूवी मारुति सुजुकी जिम्नी पर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी शामिल है।

कुछ ऐसी है मारुति सुजुकी की प्लानिंग

बता दें कि नए साल में मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में कई मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, कंपनी अपनी पॉपुलर मॉडलों का अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की अपकमिंग कारों में मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट भी है। बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसके अलावा, आने वाले टाइम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी लॉन्च कर सकती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।