ग्राहकों की मौज! मारुति की इस बाहुबली SUV पर हजारों रुपये की छूट; अगस्त तक है मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर ऑफ-रोडिंग एसयूवी जिम्नी पर भी डिस्काउंट दे रही है।

maruti suzuki jimny discounts and benefits in august 2026 up to rs 35000
मारुति सुजुकी जिम्नी डिस्काउंट अगस्त 2026
Maruti Suzuki Jimny
केवल
16,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर ऑफ-रोडिंग एसयूवी जिम्नी पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) पर अधिकतम 35,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति जिम्नी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसी है डिजाइन

मारुति सुजुकी जिम्नी का डिजाइन क्लासिक और ऑफ-रोडिंग लुक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका बॉक्सी शेप, गोल एलईडी हेडलैंप्स, गनमेटल ग्रे ग्रिल और मस्कुलर बंपर इसे सड़कों पर एक अलग और आक्रामक पहचान देते हैं। वहीं, 210 mm के ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस के कारण यह गाड़ी कठिन से कठिन रास्तों को आसानी से पार कर लेती है।

दमदार है एसयूवी की सेफ्टी

फीचर्स की बात करें तो इसके केबिन में ग्राहकों को वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 9-इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए इसके सभी वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक एलएसडी जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

परफॉर्मेंस के लिए जिम्नी में 1.5-लीटर का K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 104.8bhp की पावर और 134.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 'ALLGRIP PRO' 4WD सिस्टम के साथ लो-रेंज ट्रांसफर गियर दिया गया है, जो इसे एक बेहतरीन ऑफ-रोडर कार बनाता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

एक ऑफ-रोड 4x4 एसयूवी होने के बावजूद मारुति जिम्नी अपने सेगमेंट में काफी अच्छा माइलेज ऑफर करती है। इसके मैनुअल वैरिएंट में 16.94 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 16.39 किमी प्रति लीटर का एआरएआई (ARAI) माइलेज मिलता है। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.31 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 14.45 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ग्राहकों की मौज! मारुति की इस बाहुबली SUV पर हजारों रुपये की छूट