Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki issues recall for around 40000 grand vitaras
मारुति सुजुकी ने करीब 40000 ग्रैंड विटारा के लिए जारी किया रिकॉल, कहीं इनमें आपकी कार तो नहीं!

मारुति सुजुकी ने करीब 40000 ग्रैंड विटारा के लिए जारी किया रिकॉल, कहीं इनमें आपकी कार तो नहीं!

संक्षेप: मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह अपनी पॉपुलर SUV ग्रैंड विटारा के 39,506 यूनिट्स को रिकॉल कर रही है। बता दें कि ये एसयूवी 9 दिसंबर, 2024 से 29 अप्रैल, 2025 के बीच बने थे।

Sat, 15 Nov 2025 03:27 PMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह अपनी पॉपुलर SUV ग्रैंड विटारा के 39,506 यूनिट्स को रिकॉल कर रही है। बता दें कि ये एसयूवी 9 दिसंबर, 2024 से 29 अप्रैल, 2025 के बीच बने थे। कंपनी ने बताया कि कुछ वाहनों में स्पीडोमीटर असेंबली का फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट सही तरीके से काम नहीं कर रहे जिससे फ्यूल की जानकारी भरोसेमंद नहीं रहती। मारुति अपने प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क करेगी और अधिकृत डीलरशिप वर्कशॉप में फ्री रिप्लेसमेंट करवाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

करीब 28 किमी का मिलता है माइलेज

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की पापुलैरिटी के पीछे इसकी फ्यूल एफिशिएंसी एक बड़ा कारण है। बता दें कि पावरट्रेन के तौर पर मारुति ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर का स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसकी ARAI सर्टिफाइड माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 9 - 17.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ रहती है अपडेट

मारुति ग्रैंड विटारा लगातार मॉडल फीचर्स को अपनाते रहती है। बता दें कि हाल में ही मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने अपने सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग को ऑफर किया है जो ग्राहकों के प्रति साफतौर पर कमिटमेंट को दिखाता है।

छोटे शहरों में भी आसानी से उपलब्ध है ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी के देश भर में 3500 से ज्यादा स्ट्रांग डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क के पास ग्रैंड विटारा आसानी से उपलब्ध होती है। छोटे शहरों में भी मारुति ग्रैंड विटारा आसानी से उपलब्ध होती है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की आफ्टर सेल्स सर्विस भी शानदार है।

डिजाइन बनाती है रोड प्रसेंस को बेहतर

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की डिजाइन भी ग्राहकों को काफी अट्रैक्ट करती है। बता दें कि एलइडी लाइटिंग सेटअप और नया प्रेसीजन-कट 17–इंच का अलॉय व्हील इसके रोड प्रसेंस को और शानदार बनता है। इसके अलावा, ग्राहकों को एसयूवी के केबिन में भी शानदार फीचर्स मिलते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।