Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki is launching a new family electric mpv with a range of over 500 km in 2026
बड़ी फैमिली के लिए मारुत ला रही नई इलेक्ट्रिक MPV, 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज; जानिए कब होगी लॉन्च

बड़ी फैमिली के लिए मारुत ला रही नई इलेक्ट्रिक MPV, 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज; जानिए कब होगी लॉन्च

संक्षेप:

मारुति सुजुकी आने वाले साल में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी 2026 में एक से बढ़कर एक नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। अपकमिंग लाइन-अप में एक नई इलेक्ट्रिक फैमिली कार भी शामिल है।

Dec 13, 2025 04:18 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी आने वाले साल में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी 2026 में एक से बढ़कर एक नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। अपकमिंग लाइन-अप में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली फ्रोंक्स और ब्रेजा का फेसलिफ्ट और एक नई इलेक्ट्रिक फैमिली कार भी शामिल है। जिसे फिलहाल मारुति YMC के कोडनेम से जाना जा रहा है। यह नई इलेक्ट्रिक MPV भारत में मारुति की दूसरी EV होगी। इसका सीधे तौर पर किआ कैरेंस क्लैविस EV को टक्कर देगी। पोजिशनिंग की बात करें तो इसे अर्टिगा और XL6 से ऊपर रखा जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कब लॉन्च होगी ईवी

नई मारुति YMC इलेक्ट्रिक MPV की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। माना जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगा। यह MPV 27PL स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म के डेरिवेटिव पर तैयार की जाएगी। इससे साफ है कि मारुति अपने EV पोर्टफोलियो में कॉमन टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लागत को कंट्रोल में रखने की रणनीति अपना रही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 25.51 - 29.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 18.86 - 30.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG 4 EV

MG 4 EV

₹ 30 - 32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 25.52 - 30.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

500 किमी से ज्यादा मिलेगा रेंज

पावरट्रेन की बात करें तो मारुति YMC में e Vitara के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। इसमें 49kWh और 61kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। मारुति e Vitara में छोटा बैटरी पैक करीब 343km (WLTP) की रेंज देता है। जबकि बड़ा बैटरी पैक 543km (ARAI) तक की दावा की गई रेंज ऑफर करता है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक MPV भी फैमिली यूज के लिए अच्छी रेंज और प्रैक्टिकल परफॉर्मेंस दे सकती है। यह लॉन्ग ड्राइव और रोजमर्रा की जरूरतों दोनों को कवर करेगी।

क्या है कंपनी की प्लानिंग

ईवी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी चार्जिंग नेटवर्क पर भी लगातार काम कर रही है। कंपनी अब तक देशभर में 1,100 से ज्यादा शहरों में 2,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर चुकी है। साल 2030 तक मारुति का लक्ष्य डीलर्स और चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटर्स के साथ मिलकर 1 लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तैयार करना है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।