मारुति की कार खरीदने का है प्लान? मार्केट में जल्द आ रहे ये 3 शानदार मॉडल; जानिए कब होगी लॉन्च

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। बता दें कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार अपडेट्स और बिल्कुल नए मॉडल्स लाने की प्लानिंग कर रही है।

मारुति की कार खरीदने का है प्लान? मार्केट में जल्द आ रहे ये 3 शानदार मॉडल; जानिए कब होगी लॉन्च

दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। बता दें कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार अपडेट्स और बिल्कुल नए मॉडल्स लाने की प्लानिंग कर रही है। इनमें मौजूदा पॉपुलर कारों का फेसलिफ्ट वर्जन भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी भारतीय मार्केट में 'फ्लेक्स-फ्यूल' टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी बड़ी एंट्री करने की तैयारी में है। मारुति आने वाली कारों में नई टेक्नोलॉजी, बेहतरीन फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देना चाहती है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी के पाइपलाइन में मौजूद इन तीन खास मॉडल्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर 'फ्रोंक्स' को भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-fuel) कार के रूप में पेश कर सकती है। कंपनी फिलहाल इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है। इसके अलावा, फ्रोंक्स में सबसे बड़ा अपडेट 'लेवल 2 ADAS' (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) का हो सकता है। यह फीचर सुरक्षा के लिहाज से गेम-चेंजर साबित होगा।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी ब्रेजा भारतीय सड़कों पर हमेशा से एक हिट रही है। अब कंपनी इसे और अधिक अपडेट करने जा रही है। हाल ही में सामने आई स्पाई इमेज से साफ है कि ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बड़े बदलाव होंगे। इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बाहर से गाड़ी के डिजाइन में हल्के बदलाव होंगे। सबसे बड़ा बदलाव इसकी सीएनजी (CNG) वर्जन में देखने को मिल सकता है। यहां कंपनी फ्यूल टैंक को फ्लोर के नीचे रीपोजिशन कर सकती है ताकि बूट स्पेस यानी डिग्गी में ज्यादा जगह मिल सके।

मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक MPV

मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक नई इलेक्ट्रिक MPV पर काम कर रही है। इसे इंटरनली 'YMC' कोडनेम दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक MPV मारुति की आने वाली 'e-Vitara' वाले प्लेटफॉर्म और बैटरी कॉन्फिगरेशन पर बेस्ड होगी। डिजाइन के मामले में यह कार ई विटारा से काफी मिलती-जुलती हो सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।