साल खत्म होने से पहले ही इस कंपनी ने भारत में बना डालीं 20 लाख कारें, इस 7-सीटर से बनाया रिकॉर्ड

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • मारुति सुजुकी के लिए साल 2024 बेहतरीन साबित हुआ है। कंपनी इस साल सेल्स के कई माइलस्टोन सेट किए हैं। ऐसे में साल खत्म होने से पहले उसके ताज में कामयाबी का एक और नया नगीना जड़ गया है।

साल खत्म होने से पहले ही इस कंपनी ने भारत में बना डालीं 20 लाख कारें, इस 7-सीटर से बनाया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी के लिए साल 2024 बेहतरीन साबित हुआ है। कंपनी इस साल सेल्स के कई माइलस्टोन सेट किए हैं। ऐसे में साल खत्म होने से पहले उसके ताज में कामयाबी का एक और नया नगीना जड़ गया है। दरअसल, हरियाणा के मानेसर प्लांट में कंपनी को बीते कुछ महीनों से सबसे पॉपुलर हो चुकी 7-सीटर अर्टिगा ने शानदार उपलब्धि दिलाई है। कंपनी ने एक कैलेंडर ईयर में दो मिलियन (20 लाख) व्हीकल के प्रोडक्शन को पार कर लिया है। एक साल में इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाली मारुति देश की पहली कार कंपनी भी बन गई है।

कंपनी ने 17 दिसंबर को बताया कि 20 लाख व्हीकल में से करीब 60% का प्रोडक्शन हरियाणा और 40% का प्रोडक्शन गुजरात में किया गया। इसमें बलेनो, फ्रोंक्स, अर्टिगा, वैगनआर और ब्रेजा इस साल कंपनी तैयार किए गए टॉप-5 व्हीकल रहे। मारुति सुजुकी ने नवंबर में 1,81,531 यूनिट की बिक्री में साल-दर-साल 10% की वृद्धि दर्ज की है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डारेक्टर और CEO, हिसाशी टेकाउची ने कहा कि 20 लाख प्रोडक्शन का माइलस्टोन भारत की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि हमारे सप्लायर्स और डीलर्स के साथ-साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने और भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को आत्मनिर्भर और ग्लोबील कॉम्पटीटिव की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हरियाणा और गुजरात की फैसिलिटी की कम्बाइंड प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.35 मिलियन यूनिट है। भारत और दुनिया में बढ़ती मांग की उम्मीद करते हुए, मारुति ने कैपेसिटी को 4 मिलियन यूनिट तक बढ़ाने की योजना बनाई है। मारुति सुजुकी 1 मिलियन यूनिट की ईयरली कैपेसिटी वाली एक और ग्रीनफील्ड फैसिलिटी की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी लोकेशन की सर्चिंग कर रही है।

मारुति सुजुकी सेल्स ब्रेकअप नवंबर 2024
मॉडलनवंबर 2024अक्टूबर 2024
बलेनो16,29316,082
अर्टिगा15,15018,785
ब्रेजा14,91816,565
फ्रोंक्स14,88216,419
स्विफ्ट14,73717,539
वैगनआर13,98213,922
डिजायर11,77912,698
ईको10,58911,653
ग्रैंड विटारा10,14814,083
ऑल्टो K107,4678,548
XL62,4833,285
सेलेरियो2,3793,044
एस-प्रेसो2,2832,139
इग्निस2,2032,663
जिम्नी9881,211
सियाज597659
इनविक्टो434296

मारुति सुजुकी इंडिया के सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो बलेनो की नवंबर में 16,293 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 16,082 यूनिट का था। अर्टिगा की नवंबर में 15,150 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 18,785 यूनिट का था। ब्रेजा की नवंबर में 14,918 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 16,565 यूनिट का था। फ्रोंक्स की नवंबर में 14,882 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 16,419 यूनिट का था। स्विफ्ट की नवंबर में 14,737 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 17,539 यूनिट का था।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।