थोड़ा करिए इंतजार! मार्केट में जल्द तहलका मचाने आ रहीं मारुति की ये 4 धांसू कार; जानिए कब होगी लॉन्च
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों का हमेशा से दबदबा रहा है। बता दें कि हाल के महीनों में मारुति की चार नई और अपडेटेड गाड़ियों को पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का हमेशा से दबदबा रहा है। आने वाले दिनों में कंपनी इसे और मजबूत करने की तैयारी में है। हाल के महीनों में मारुति की चार नई और अपडेटेड गाड़ियों को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इन गाड़ियों में एक पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया अवतार, एक बिल्कुल नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी (MPV) और कंपनी की दो सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक व क्रॉसओवर के अपडेट शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इन सभी गाड़ियों को 2026 के आखिरी महीनों से लेकर 2027 के शुरुआती महीनों के बीच मार्केट में उतारने की प्लानिंग कर रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट
देश की सबसे पसंदीदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को एक बार फिर नए लुक में लाने की तैयारी है। टेस्टिंग के दौरान दिखी तस्वीरों से पता चलता है कि इसके बाहरी लुक में नए अलॉय व्हील्स और हेडलाइट्स जैसे हल्के-फुल्के बदलाव मिलेंगे। इसके अलावा, सीएनजी लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि बूट स्पेस को खाली करने के लिए सीएनजी टैंक को गाड़ी के नीचे शिफ्ट किया जाएगा। कार में वही पुराना 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी YMC
मारुति सुजुकी पहली बार एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी लाने जा रही है। इसका कोडनेम 'YMC' है। हाल ही में इसके एक बॉक्सy डिजाइन वाले मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो साइज में करीब 4.5 मीटर लंबी होगी। यह गाड़ी कंपनी की आने वाली 'ई-विटारा' के प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड होगी। इसे एक बजट-फ्रेंडली फैमिली इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें तीन लाइनों में बैठने की जगह मिलेगी। इसे साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है।
नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स
लॉन्च के बाद से ही फ्रोंक्स ने मार्केट में तहलका मचा रखा है। अब कंपनी इसे एक नया अपडेट देने जा रही है। टेस्ट मॉडल्स को देखकर लगता है कि इसके बाहरी डिजाइन और केबिन के अंदर कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। इंजन के मामले में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कंपनी इस बार इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर ADAS और फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-Fuel) टेक्नोलॉजी को शामिल कर सकती है।
नई मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति की सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी अब एक नए रिफ्रेश लुक में आने के लिए तैयार है। साल 2022 में मौजूदा जनरेशन के लॉन्च होने के बाद से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। इसलिए अब इसके एक्सटीरियर स्टाइल और इंटीरियर को अपग्रेड किया जा रहा है। कंपनी का मुख्य फोकस इसके केबिन के अंदर नए और एडवांस फीचर्स जोड़ने पर होगा ताकि यह अपने सेगमेंट की दूसरी कारों को कड़ी टक्कर दे सके। परफॉर्मेंस के लिए इसमें पुराना और भरोसेमंद 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन ही मिलता रहेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


