इसे कहते हैं छप्पड़फाड़ रिटर्न! मारुति की यह 7-सीटर कार हो गई ₹3.65 लाख सस्ती; मौका 30 अप्रैल तक वैलिड
भारत में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अप्रैल, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

भारत में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अप्रैल, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) पर अधिकतम 3.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 2 लाख रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति इनविक्टो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है एमपीवी का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी इनविक्टो में इनोवा हाईक्रॉस वाला 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया। यह मिलकर 186bhp की अधिकतम पावर और 206Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मारुति इनविक्टो 9.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, मारुति सुजुकी इनविक्टो का सर्टिफाइड माइलेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह कार 7 और 8-सीटर लेआउट में आती है।
इतनी है इनविक्टो की कीमत
दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एंबिएंट लाइटिंग दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी इनविक्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 28.61 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


