एक झटके में ₹2.15 लाख रुपये सस्ती हो गई मारुति की यह फैमिली कार, अब खरीदने की मचेगी लूट!
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) खरीदने पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) खरीदने पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी इनविक्टो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
लुक और डिजाइन की बात
मारुति इनविक्टो देखने में एकदम तगड़ी और 'रॉयल' लगती है। इसे देखकर ही समझ आ जाता है कि यह मारुति की अब तक की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ी है। इसका अगला हिस्सा काफी चौड़ा है और इसमें ढेर सारा क्रोम इस्तेमाल किया गया है। अंदर घुसते ही आपको लग्जरी वाली फीलिंग आएगी। इसमें बड़ी सी सनरूफ, ठंडी हवा देने वाली सीटें और बड़ा सा टचस्क्रीन भी मौजूद है। यह कार असल में उन लोगों के लिए है जिन्हें अपनी फैमिली के साथ टशन में घूमना पसंद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 8.03 लाख
Tata Tiago
₹ 4.69 - 8.55 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 8.5 लाख
इंजन और माइलेज
इनविक्टो में आपको गियर बदलने का झंझट नहीं मिलता। यह सिर्फ ऑटोमैटिक आती है। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका मतलब है कि यह पेट्रोल के साथ-साथ बिजली (बैटरी) से भी चलती है। इसका इंजन इतना स्मार्ट है कि शहर की भीड़भाड़ में यह खुद-ब-खुद बैटरी पर शिफ्ट हो जाती है। इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद यह 23 किमी/लीटर से ज्यादा का माइलेज दे देती है। मतलब, बड़ी गाड़ी का मजा भी और पेट्रोल का खर्चा भी कम।
कीमत और सेफ्टी
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी इनविक्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल में यह 28.5 लाख रुपये के आसपास जाता है। सेफ्टी के मामले में भी मारुति ने कोई कंजूसी नहीं की है। इसमें ग्राहकों सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपको एक ऐसी गाड़ी चाहिए जो लंबी दूरी के सफर में थकाए नहीं और दिखने में भी दमदार हो तो इनविक्टो एक शानदार चॉइस है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


