इस कंपनी का 'एकछत्र राज'! 42% मार्केट शेयर पर किया कब्जा, अप्रैल में बेचीं 1.91 लाख गाड़ियां
मारुति सुजुकी ने नए वित्त वर्ष 27 की शुरुआत जोरदार धमाके के साथ की है। कंपनी ने अप्रैल में बिक्री के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साथ ही मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को भी बढ़ाकर 42 पर्सेंट पर पहुंचा दिया है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत जोरदार धमाके के साथ की है। कंपनी ने अप्रैल के महीने में न केवल बिक्री के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, बल्कि मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को भी बढ़ाकर 42 पर्सेंट पर पहुंचा दिया है। पिछले साल यह आंकड़ा 39 पर्सेंट था। यानी महज एक महीने में मारुति ने करीब 3 पर्सेंट की बढ़त हासिल की है। मारुति के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उसने पिछले साल दिसंबर के अपने सबसे ऊंचे बिक्री के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






अप्रैल में बिकीं रिकॉर्ड गाड़ियां
आंकड़ों पर नजर डालें तो मारुति सुजुकी ने इस साल अप्रैल में घरेलू मार्केट में कुल 1,91,122 गाड़ियां बेची हैं। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2025 में 1,82,165 यूनिट्स की सबसे ज्यादा बिक्री की थी। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया कि कंपनी के मार्केट शेयर में आई इस उछाल में पैसेंजर कारों का बड़ा हाथ रहा है। हालांकि, एसयूवी (SUV) सेगमेंट ने भी इसमें जान फूंक दी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एसयूवी सेगमेंट में मारी बाजी
पार्थो बनर्जी ने बताया कि अप्रैल के महीने में मारुति की एसयूवी की मांग सातवें आसमान पर रही। कंपनी ने इस दौरान रिकॉर्ड 55,065 एसयूवी बेची हैं। अगर पिछले साल के अप्रैल से इसकी तुलना करें, तो इसमें 141.6 पर्सेंट की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। बनर्जी का कहना है कि अब मारुति एसयूवी सेगमेंट में भी नंबर-1 की पोजीशन के बेहद करीब पहुंच गई है। यह दिखाता है कि लोग अब मारुति की बड़ी गाड़ियों पर भी उतना ही भरोसा जता रहे हैं जितना छोटी कारों पर।
छोटी कारों की भी रही धूम
भले ही लोग अब एसयूवी की तरफ भाग रहे हों, लेकिन मारुति की छोटी और किफायती कारों का जलवा आज भी बरकरार है। ऑल्टो, एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगनआर जैसे मॉडलों की बिक्री में भी इस दौरान 74.4 पर्सेंट का इजाफा देखा गया है। वहीं, पैसेंजर कार सेगमेंट की बात करें तो इस साल अप्रैल में 96,725 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा महज 68,244 यूनिट्स था।
ऑटो सेक्टर के लिए अच्छी शुरुआत
मारुति के साथ-साथ देश के पूरे ऑटो सेक्टर के लिए यह अप्रैल का महीना काफी शानदार रहा। घरेलू मार्केट में अप्रैल के दौरान कुल 4.5 लाख पैसेंजर गाड़ियां बिकीं। यह पिछले साल के 3.54 लाख के मुकाबले 27 पर्सेंट ज्यादा हैं। मार्केट के जानकारों का मानना है कि मारुति जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे आने वाले महीनों में वह अपनी 42 पर्सेंट की मार्केट हिस्सेदारी को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। कुल मिलाकर, मारुति सुजुकी के लिए यह नया साल खुशियों की सौगात लेकर आया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


