भारत की इकलौती कार कंपनी, जिसने देश-विदेश तक बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां; साल में 22.55 लाख का प्रोडक्शन कर रचा इतिहास
मारुति सुजुकी ने 22.55 लाख यूनिट्स का कार प्रोडक्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की मजबूत बिक्री इस बात का सबूत है कि कंपनी भारतीय ऑटो बाजार की रीढ़ बनी हुई है। मारुति का यह लगातार दूसरा साल है, जब इसका सालाना उत्पादन 20 लाख यूनिट के पार है।
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने साल 2025 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2025 में 22.55 लाख से ज्यादा वाहनों का उत्पादन किया, जो अब तक का उसका सबसे ज्यादा सालाना प्रोडक्शन है। खास बात यह है कि यह लगातार दूसरा साल है, जब मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का सालाना उत्पादन 20 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गया है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
घरेलू बाजार से लेकर एक्सपोर्ट तक मजबूत पकड़
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के इस रिकॉर्ड प्रोडक्शन में घरेलू बिक्री, एक्सपोर्ट और OEM सप्लाई के लिए बनाए गए वाहन शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह उपलब्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों की मांग को सही तरीके से पूरा करने की उसकी मजबूत रणनीति को दर्शाती है।
2025 के टॉप-5 प्रोडक्शन मॉडल
साल 2025 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के जिन मॉडलों का सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ, उनमें फ्रोंक्स (Fronx), बलेनो (Baleno), स्विफ्ट (Swift), डिजायर (Dzire) और अर्टिगा (Ertiga) शामिल है। ये सभी मॉडल भारतीय ग्राहकों के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी काफी लोकप्रिय रहे।
कंपनी के CEO ने क्या कहा?
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह रिकॉर्ड प्रोडक्शन हमारे कर्मचारियों की मेहनत और सप्लायर पार्टनर्स के साथ मजबूत तालमेल का नतीजा है।
उन्होंने आगे कहा कि उच्च स्तर की लोकलाइजेशन ने कंपनी को बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में मदद की है, वो भी विश्वस्तरीय गुणवत्ता बनाए रखते हुए। इससे भारत के ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी साफ झलकती है।
‘मेक-इन-इंडिया’ को मिल रहा है बढ़ावा
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने दोहराया कि वह भारत सरकार की मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को और मजबूत करने और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी आने वाले समय में भारत को एक मजबूत ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में काम करती रहेगी।
2025 में बिक्री भी रही रिकॉर्ड स्तर पर
सिर्फ उत्पादन ही नहीं, बल्कि बिक्री के मोर्चे पर भी 2025 मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए ऐतिहासिक रहा। दिसंबर 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 2,17,854 यूनिट्स तक पहुंच गई। मारुति की घरेलू बिक्री 1,82,165 यूनिट्स (अब तक का सबसे ऊंचा स्तर) थी। पूरे कैलेंडर ईयर 2025 में कंपनी ने कुल 23.5 लाख गाड़ियां बेचीं, जिसमें करीब 3.96 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट भी शामिल है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




