मारुति ने बंद किया इस कार का प्रोडक्शन, अब बच गए स्टॉक पर ₹57,500 की छूट; कीमत ₹5.35 लाख

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी ने हाल में ही भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर हैचबैक इग्निस के प्रोडक्शन को बंद किया है। हालांकि, कंपनी मई महीने के दौरान Maruti Suzuki Ignis के बचे हुए स्टॉक पर बंपर छूट दे रही है।

मारुति ने बंद किया इस कार का प्रोडक्शन, अब बच गए स्टॉक पर ₹57,500 की छूट; कीमत ₹5.35 लाख
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी ने हाल में ही भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर हैचबैक इग्निस के प्रोडक्शन को बंद किया है। हालांकि, कंपनी मई महीने के दौरान मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) के बचे हुए स्टॉक पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक मारुति इग्निस पर इस दौरान अधिकतम 57,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इग्निस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

इसका डिजाइन काफी अलग और बोल्ड है जिसमें बॉक्सी लुक के साथ ऊंचे व्हील आर्च और 180mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। फ्रंट में क्रोम ग्रिल और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न हैचबैक का अहसास देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.55 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

दूसरी ओर कार के इंटीरियर की बात करें तो यह काफी कलरफुल और कस्टमाइजेबल है। यहां आपको 7-इंच का 'स्मार्टप्ले स्टूडियो' टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, कार में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं।

एवरेज है कार की सेफ्टी

सेफ्टी के मोर्चे पर इग्निस ने समय के साथ खुद को अपडेट किया है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स को मानक बनाया गया है। हालांकि, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 1-स्टार रेटिंग ही मिली है। बता दें कि साल 2026 के मॉडल्स में हिल होल्ड असिस्ट भी शामिल किया गया है जो चढ़ाई वाली सड़कों पर काफी काम आता है।

इतनी है कार की कीमत

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें मारुति का भरोसेमंद 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है। यह 82bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन्स में आती है। कार में लगभग 20.89 किमी/लीटर का औसत देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारतीय मार्केट में लगभग 5.35 लाख से शुरू होकर 8.30 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।