मारुति की इस सस्ती कार को फरवरी में मिले 2000 से कम खरीददार, कीमत ₹5.35 लाख; 20km का माइलेज भी

Mar 16, 2026 09:24 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में महज 1,848 ग्राहक ही मिले। इस दौरान इग्निस की बिक्री में भी सालाना आधार पर 23 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। 

मारुति की इस सस्ती कार को फरवरी में मिले 2000 से कम खरीददार, कीमत ₹5.35 लाख; 20km का माइलेज भी
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय मार्केट में बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हैचबैक कारों की धूम रही। इस दौरान मारुति सुजुकी वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो जैसी कारों ने 14,000 यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की। हालांकि, इसी दौरान मारुति की पॉपुलर हैचबैक इग्निस को निराशा हाथ लगी। इस दौरान मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) को महज 1,848 ग्राहक ही मिले। साथ ही बिक्री में भी सालाना आधार पर 23 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में इसे 2,394 ग्राहक मिले थे। आइए जानते हैं इग्निस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.55 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धासू हैं कार के फीचर्स

मारुति सुजुकी इग्निस अपनी यूनीक 'बॉक्सी' स्टाइल और अर्बन डिजाइन के लिए जानी जाती है। नेक्सा (Nexa) डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली इस हैचबैक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, डीआरएल और स्पोर्टी लुक दिया गया है। फीचर्स के मामले में भी यह काफी मॉडर्न है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

20 km से ज्यादा है माइलेज

पावरट्रेन की बात करें तो इग्निस में 1.2-लीटर का भरोसेमंद पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर में चलाने के लिए एकदम सही है। यह इंजन 82bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। मारुति इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ऑफर करती है। अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह कार लगभग 20.89 किमी/लीटर की बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है। यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है जो स्टाइल के साथ माइलेज का भी ध्यान रखते हैं।

इतनी है कार की कीमत

कीमत के नजरिए से देखें तो मारुति सुजुकी इग्निस काफी किफायती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.35 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल के लिए यह 7.55 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, और रियर पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अपने प्रीमियम फीचर्स, शानदार माइलेज और मारुति के भरोसे के चलते यह छोटे परिवारों और युवाओं के लिए एक बेहतरीन सिटी कार साबित होती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।