छोटी कार खरीदने वालों के लिए Maruti Suzuki की गजब स्कीम, दूर हुई ग्राहकों की सबसे बड़ी टेंशन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी अपनी एंट्री-लेवल कारों के लिए प्राइस प्रोटक्शन स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के आने से छोटी कार खरीदने का प्लान बना रहे बायर्स को बड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं डीटेल।

छोटी कार खरीदने वालों के लिए Maruti Suzuki की गजब स्कीम, दूर हुई ग्राहकों की सबसे बड़ी टेंशन
EMI केवल10,800/ माह

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी एंट्री-लेवल कारों के लिए प्राइस प्रोटक्शन स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के आने से छोटी कार खरीदने का प्लान बना रहे बायर्स को बड़ी राहत मिली है। पिछले महीने कंपनी ने घोषणा की थी कि वह जून से अपनी कारों की कीमतों को 30 हजार रुपये तक बढ़ाने वाली है। प्राइस हाइक से पहले ग्राहक मौजूदा कीमतों पर छोटी कार खरीद सकें, इसके लिए कंपनी प्राइस प्रोटकेशन प्लान लाई है। स्कीम के आने से 14 जून 2026 से पहले बुक किए जाने वाले सेलेक्टेड मॉडल्स पर इस महीने होने वाली प्राइस हाइक का असर नहीं पड़ेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

इन छोटी कारों के लिए है स्कीम

इस स्कीम का फायदा Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया कि यह फैसला कंपनी के डीलर नेटवर्क यानी चैनल पार्टनर्स के सुझाव पर लिया गया है। उनका कहना था कि जो ग्राहक हिम्मत करके अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहा है, उसे कीमत बढ़ने की वजह से पीछे नहीं हटना चाहिए। इसी सोच के साथ कंपनी ने छोटी कार खरीदने वाले बायर्स के लिए प्राइस प्रोटेक्शन विंडो शुरू की है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

EMI केवल10,800/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

EMI केवल10,852/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.37 - 14.22 लाख

EMI केवल9,636/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

EMI केवल9,859/ माह
पात्रता जांचें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

EMI केवल9,924/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.48 लाख

EMI केवल13,925/ माह
पात्रता जांचें

पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को होगा फायदा

इस स्कीम के तहत अगर कोई ग्राहक कीमत बढ़ने से पहले कार बुक करता है, तो उसे बाद में होने वाली प्राइस हाइक का असर नहीं झेलना पड़ेगा। यानी ग्राहक को पहले वाली कीमत का फायदा मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद खास तौर पर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कारों को किफायती बनाए रखना है। साथ ही यह देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने की बड़ी स्ट्रैटिजी का भी हिस्सा है।

सुहाना सफर की शुरुआत

इसी के साथ मारुति सुजुकी ने 'सुहाना सफर' की भी शुरुआत की है। यह एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) बेस्ड ऑटो लोन प्रोग्राम है, जिसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें कार खरीदते समय डाउन पेमेंट या हर महीने EMI भरने में दिक्कत होती है। यह स्कीम भी Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR जैसे एंट्री-लेवल मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। इस स्कीम में ग्राहक हर महीने उतनी राशि RD खाते में जमा कर सकते हैं, जितनी आमतौर पर कार की EMI होती है।

तीन से छह महीने तक रेग्युलर जमा करने के बाद जो अमाउंट इकट्ठा होगा, उसे उसी बैंक से कार लोन लेने के दौरान डाउन पेमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी ग्राहक पहले धीरे-धीरे पैसा जमा कर सकते हैं और बाद में उसी अमाउंट का यूज नई कार खरीदने के लिए कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह स्कीम ज्वेलरी सेक्टर में चलने वाली सेविंग स्कीम्स से इंस्पायर्ड है, जहां ग्राहक हर महीने छोटा अमाउंट जमा करके बाद में बड़ी खरीददारी करते हैं।

1700 से ज्यादा बुकिंग्स

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुहाना सफर स्कीम को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक इस स्कीम के तहत करीब 8,000 इन्क्वायरी दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 1,700 से ज्यादा बुकिंग्स भी हो चुकी हैं। मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि ये दोनों योजनाएं खासकर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काफी मददगार साबित होंगी और एंट्री-लेवल कारों की बिक्री को भी बढ़ावा देंगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।