₹1.50 लाख से ज्यादा सस्ती मिल रही मारुति की ये SUV, 28 km है माइलेज; ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, Nexa डीलरशिप्स पर ग्रैंड विटारा पर एक खास प्रमोशनल ऑफर चल रहा है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, Nexa डीलरशिप्स पर ग्रैंड विटारा पर एक खास प्रमोशनल ऑफर चल रहा है। इस ऑफर के तहत इसके बेस मॉडल 'सिग्मा' को अब बेहद किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। सारे डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिलाने के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र 9.20 लाख रुपये रह गई है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।






1.50 लाख से ज्यादा की बचत
कंपनी और डीलरशिप्स मिलकर ग्राहकों को कई तरह के फायदे दे रहे हैं। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi के अनुसार, इसमें 25,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और करीब 83,000 रुपये का बड़ा डीलरशिप डिस्काउंट शामिल है। ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की असल कीमत 10.76 लाख रुपये है। हालांकि, इन ऑफर्स की बदौलत आप इसे काफी कम दाम में अपना बना सकते हैं। यह ऑफर कुछ चुनिंदा डीलर्स पर कुछ ही समय के लिए है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फीचर्स और सेफ्टी भी दमदार
ग्रैंड विटारा अपने फीचर्स के मामले में किसी से पीछे नहीं है। इस गाड़ी में 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए मारुति ने कोई समझौता नहीं किया है। इसमें 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा इसे एक परफेक्ट फैमिली कार बनाते हैं।
करीब 28 किमी तक है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों ऑप्शन में आता है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में ग्राहकों को 27.97 किमी तक का माइलेज मिलता है। इस कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मौजूद है। मारुति की यह एसयूवी ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बनी है जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है। भारतीय मार्केट में ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख से 19.72 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


