कहीं खाली ना हो जाए स्टॉक! मारुति की इस SUV पर ₹1.65 लाख की आई छूट; 28 km का है माइलेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी अपनी मिड-साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा पर जून, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Maruti Suzuki Grand Vitara खरीदने पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

maruti suzuki grand vitara june discount up to rs 1-65 lakh
Maruti Suzuki New Grand Vitara
केवल
18,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

अगले कुछ दिनों में नई मारुति कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी NEXA डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली मिड-साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा पर जून, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) खरीदने पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 75,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,300/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,800/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,400/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,100/ माह
पात्रता जांचें

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो ग्रैंड विटारा में ग्राहकों को 3 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5-लीटर का पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में 1.5-लीटर का पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन भी मिलता है। जबकि ग्राहक ग्रैंड विटारा का 1.5-लीटर पेट्रोल सीएनजी वेरिएंट भी खरीद सकते हैं। बता दें कि ग्रैंड विटारा के इंजन में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki New Grand Vitara

Maruti Suzuki New Grand Vitara

₹ 14 लाख से शुरू

EMI केवल18,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

EMI केवल15,700/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें
Honda City

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

EMI केवल15,700/ माह
पात्रता जांचें

28 किमी का है माइलेज

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की माइलेज इसके इंजन ऑप्शन पर निर्भर करती है। ARAI के अनुसार, पेट्रोल मैनुअल वर्जन लगभग 21.11 किमी/लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक करीब 20.58 किमी/लीटर, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e-CVT) लगभग 27.97 किमी/लीटर और CNG वर्जन करीब 26.6 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। वास्तविक ड्राइविंग कंडीशन में पेट्रोल मॉडल शहर में औसतन 15 से 18 किमी/लीटर और हाईवे पर 18 से 23 किमी/लीटर तक दे सकता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

दूसरी ओर अगर फीचर्स की बात करें तो ग्रैंड विटारा में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा और 6-एयरबैग भी दिया गया है। इसके अलावा भी ग्रैंड विटारा में ढ़ेर सारा मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। भारतीय मार्केट में ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 19.72 लाख रुपये तक जाती है। ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टोयोटा हाइराइडर जैसी एसयूवी से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।