मारुति सुजुकी की नई Grand Vitara, जल्द आ सकती है कंपनी की नई 7 सीटर SUV भी
मारुति अपनी ग्रैंड विटारा का मिडलाइफ फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। 2026 मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट में थोड़े-बहुत कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिल सकते हैं। खास बात है कि कंपनी ग्रैंड विटारा के 7-सीटर वर्जन पर भी काम कर रही है।

ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी एक पॉप्युलर एसयूवी है। साल 2022 में लॉन्च के बाद से ही इसकी शानदार सेल हो रही है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन इसकी सबसे बड़ी खूबी है। अब कंपनी इस एसयूवी को अपडेट देने की तैयारी कर रही है। पिछले साल भी कंपनी ने इसे अपडेट दिया था। इसमें नए फीचर्स के साथ वेरिएंट रीशफल किया गया था और सेफ्टी से जुड़े कुछ सुधार किए गए थे। कंपनी अब इस साल के सेकेंड हाफ में इसे पहला बड़ा मिडलाइफ अपडेट देने वाली है। आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास ऑफर किया जा सकता है।






देखने को मिल सकते हैं कॉस्मेटिक अपडेट
2026 मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट में थोड़े-बहुत कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इनमें रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एलईडी लाइटिंग सिग्नेचर, रीडिजाइन्ड बंपर और नए डिजाइन के अलॉय वील शामिल हो सकते हैं। इंटीरियर में आपको बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नए ट्रिम्स, अपहोल्स्ट्री और नए फीचर्स भी मिलने की उम्मीद की जा रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मेकैनिकली नहीं होगा कोई बदलाव
मैकेनिकली नई ग्रैंड विटारा में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अपडेटेड एसयूवी लाइनअप मौजूदा 1.5 लीटर के 15C माइल्ड पेट्रोल हाइब्रिड और 1.5 लीटर TNGA एटकिंसन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। माइल्ड पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि, एटकिंसन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में वही eCVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा। कंपनी इसके सीएनजी ऑप्शन को भी ऑफर करेगी।
आ सकता है 7 सीटर वर्जन भी
खास बात है कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के 7-सीटर वर्जन पर भी काम कर रही है, जिसे एक नए नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च के बारे में अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि यह इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। ग्रैंड विटारा के मुकाबले मारुति की यह अपकमिंग 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी लंबी और ज्यादा बड़ी होगी, ताकी सीट्स के लिए एक अडिशनल रो को अडजस्ट किया जा सके।
आने वाला है ब्रेजा का भी फेसलिफ्ट
कंपनी अपनी ब्रेजा को भी मिड-साइकिल अपडेट देने वाली है। एसयूवी में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और नए लोअर बंपर मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा ब्रेजा फेसलिफ्ट में नए अलॉय वील्स और रिफ्रेश्ड टेललाइट्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। केबिन के अंदर, ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल के साथ एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है।
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। सीएनजी वर्जन में विक्टोरिस की तरह अंडरबॉडी सीएनजी किट मिलेगी। इसके अलावा, एसयूवी में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।
(Photo: oto)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


