धड़ल्ले से बिकती है मारुति की यह SUV, अब आई ₹1.85 लाख की छूट; 28 KM है माइलेज

लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी सितंबर, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर भी यह छूट मिल रही है।

maruti suzuki grand vitara discounts and benefits september 2026 up to rs 1-85 lakh
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा डिस्काउटं सितंबर 2026
Maruti Suzuki New Grand Vitara
केवल
₹18,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, मारुति सुजुकी सितंबर, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) पर भी यह छूट मिल रही है। इस दौरान ग्रैंड विटारा खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 1.85 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ग्रैंड विटारा पर मिल रहे डिस्काउंट के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें

इस वैरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट

ग्रैंड विटारा पर वैरिएंट के आधार पर इस दौरान 1,05,000 से 1,85,000 रुपये तक के कुल डिस्काउंट और फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। इसमें कंज्यूमर ऑफर, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट छूट का फायदा शामिल है। बता दें कि स्ट्रांग हाइब्रिड वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 1,85,000 रुपये तक का डिस्काउंट और 32,320 रुपये की फ्री वारंटी मिल रही है। जबकि इसके CNG वैरिएंट पर कुल 1,05,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki New Grand Vitara

Maruti Suzuki New Grand Vitara

₹ 14 लाख से शुरू

EMI केवल₹18,400/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.5 लाख

EMI केवल₹15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल₹15,100/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.69 - 25.49 लाख

EMI केवल₹17,900/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Safari

Tata Safari

₹ 13.4 - 26.76 लाख

EMI केवल₹17,600/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो ग्रैंड विटारा में ग्राहकों को 3 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5-लीटर का पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में 1.5-लीटर का पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन भी मिलता है। जबकि ग्राहक ग्रैंड विटारा का 1.5-लीटर पेट्रोल सीएनजी वेरिएंट भी खरीद सकते हैं। बता दें कि ग्रैंड विटारा के इंजन में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

28 किमी का है माइलेज

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की माइलेज इसके इंजन ऑप्शन पर निर्भर करती है। ARAI के अनुसार, पेट्रोल मैनुअल वर्जन लगभग 21.11 किमी/लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक करीब 20.58 किमी/लीटर, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e-CVT) लगभग 27.97 किमी/लीटर और CNG वर्जन करीब 26.6 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। वास्तविक ड्राइविंग कंडीशन में पेट्रोल मॉडल शहर में औसतन 15 से 18 किमी/लीटर और हाईवे पर 18 से 23 किमी/लीटर तक दे सकता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

दूसरी ओर अगर फीचर्स की बात करें तो ग्रैंड विटारा में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा और 6-एयरबैग भी दिया गया है। इसके अलावा भी ग्रैंड विटारा में ढ़ेर सारा मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। भारतीय मार्केट में ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 19.72 लाख रुपये तक जाती है। ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टोयोटा हाइराइडर जैसी एसयूवी से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़धड़ल्ले से बिकती है मारुति की यह SUV, अब आई ₹1.85 लाख की छूट; 28 KM है माइलेज