देश के साथ विदेश में भी इस SUV को खरीदने टूटे ग्राहक, एक्सपोर्ट में बनी नंबर-1; कीमत ₹6.85 लाख
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) अगस्त, 2026 में देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार रही। फ्रोंक्स ने इस दौरान 38.16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,003 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।

मारुति की पॉपुलर एसयूवी फ्रोंक्स देश के साथ विदेश में भी तहलका मचा रही है। एक ओर पिछले महीने यानी सितंबर, 2026 में 19,282 यूनिट बिक्री के साथ फ्रोंक्स देश की चौथी बेस्ट-सेलिंग कार बनी। दूसरी ओर ठीक एक महीने पहले यानी अगस्त, 2026 में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार भी रही। फ्रोंक्स ने इस दौरान 38.16 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,003 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 6,516 यूनिट था। आइए जानते हैं फ्रोंक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एक स्पोर्टी लुक वाली कॉम्पैक्ट SUV है। इसे SUV जैसा लुक देने के लिए इसमें ऊंचा बोनट, चौड़ी फ्रंट ग्रिल, LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और मस्कुलर बंपर दिया गया है। साइड में उभरे हुए व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और 16-इंच तक के अलॉय व्हील मिलते हैं। वहीं, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप इसे अलग पहचान देते हैं। इसकी कूपे-स्टाइल रूफलाइन और 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे सड़क पर दमदार लुक देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.68 - 11.16 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.81 - 9.61 लाख
Citroen C3X
₹ 4.99 - 9.68 लाख
Tata Punch
₹ 5.75 - 10.77 लाख
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो फ्रोंक्स में 9-इंच तक का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर AC वेंट्स और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी भी है दमदार
सेफ्टी के लिए मारुति फ्रोंक्स के सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रोलओवर मिटिगेशन, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
28 KM+ है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो फ्रोंक्स में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 100bhp की पावर और 147.6Nm का टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार, पेट्रोल मॉडल का माइलेज करीब 20.01 से 22.89 km/l तक है। जबकि CNG मॉडल में 28.51 km/kg तक माइलेज मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.85 लाख रुपये है।

