लूट लो मौका! मारुति की इन 5 कारों पर आया ₹1.05 लाख तक का डिस्काउंट; कीमत ₹5.35 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी मार्च, 2026 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में कंपनी अपने प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कई कारों पर 1 लाख रुपये से ज्यादा तक का डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी मार्च, 2026 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में कंपनी अपने प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कई कारों पर 1 लाख रुपये से ज्यादा तक का डिस्काउंट दे रही है। इन मॉडलों में मारुति सुजुकी इग्निस, बलेनो, फ्रोंक्स, XL6 और जिम्नी जैसी ऑफ-रोडिंग एसयूवी शामिल है। बता दें कि इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा कई दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मॉडल वाइज डिस्काउंट के बारे में विस्तार से।






मारुति सुजुकी इग्निस
कंपनी मारुति सुजुकी इग्निस पर मार्च महीने के दौरान अधिकतम 42,500 तक की छूट दे रही है। इसमें 25,000 रुपये तक के कंज्यूमर ऑफर के अलावा दूसरी बेनिफिट्स भी शामिल हैं। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी इग्निस की शुरुआती एक्स-शोरूम 5.35 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी बलेनो
दूसरी ओर कंपनी अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो पर भी इस दौरान 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में 15,000 रुपेय तक के कंज्यूमर डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.63 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स
देश की फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर भी इस दौरान बंपर छूट मिल रहा है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी फ्रोंक्स खरीदने पर अधिकतम 25,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें 10,000 रुपये के कंज्यूमर डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी XL6
मारुति सुजुकी XL6 पर भी कंपनी इस दौरान हजारों रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी XL6 पर अधिकतम 1.05 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 75,000 रुपये तक के कंज्यूमर ऑफर के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी XL6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.52 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी जिम्नी
दूसरी ओर देश की पॉपुलर ऑफ-रोडिंग एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी जिम्नी पर भी इस दौरान 80,000 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 75,000 रुपये के कंज्यूमर ऑफर के अलावा दूसरे बेनिफिट्स शामिल हैं। मारुति सुजुकी जिम्नी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


