अरे वाह! एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई Maruti Fronx, मौका सिर्फ फरवरी तक वैलिड

Feb 09, 2026 02:43 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी देश के साथ-साथ अपनी फास्टेस्ट सेलिंग एसयूवी फ्रोंक्स पर फरवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदकर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अरे वाह! एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई Maruti Fronx, मौका सिर्फ फरवरी तक वैलिड
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट 6 से 7 लाख रुपये के आसपास है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी देश के साथ-साथ अपनी फास्टेस्ट सेलिंग एसयूवी फ्रोंक्स पर फरवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदकर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

शानदार है एसयूवी का एक्सटीरियर

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का एक्सटीरियर भी ग्राहकों को काफी पसंद आता है। अगर डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में एक रेज्ड बोनेट, प्रॉमिनेंट ग्रिल, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और एग्रेसिव बंपर डिजाइन दिया गया है जो स्ट्रांग रोड प्रसेंस को दिखाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में ग्राहकों को 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर भी मौजूद है।

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 147.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एसयूवी के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय मार्केट में मारुति फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।