
मारुति की इस फास्टेस्ट-सेलिंग SUV पर आया हजारों रुपये का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!
मारुति सुजुकी जनवरी, 2026 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी के साथ-साथ देश की भी फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक फ्रोंक्स (Fronx) भी बंपर छूट के साथ मिल रही है।
नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी जनवरी, 2026 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी के साथ-साथ देश की भी फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक फ्रोंक्स भी बंपर छूट के साथ मिल रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदने पर अधिकतम 28,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इनमें कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।






शानदार है एसयूवी का एक्सटीरियर
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का एक्सटीरियर भी ग्राहकों को काफी पसंद आता है। अगर डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में एक रेज्ड बोनेट, प्रॉमिनेंट ग्रिल, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और एग्रेसिव बंपर डिजाइन दिया गया है जो स्ट्रांग रोड प्रसेंस को दिखाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3
₹ 5.25 - 10.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में ग्राहकों को 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर भी मौजूद है।
कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 147.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एसयूवी के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय मार्केट में मारुति फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




