लपक लो डील! मारुति की फास्टेस्ट सेलिंग SUV पर आया बंपर डिस्काउंट; मौका 30 जून तक वैलिड
मारुति सुजुकी अपनी सबसे फास्टेस्ट सेलिंग एसयूवी फ्रोंक्स पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Maruti Suzuki Fronx खरीदने पर अधिकतम 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों में एक 5-सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी सबसे फास्टेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक फ्रोंक्स पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदने पर अधिकतम 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति फ्रोंक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
शानदार है एसयूवी का एक्सटीरियर
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का एक्सटीरियर भी ग्राहकों को काफी पसंद आता है। अगर डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में एक रेज्ड बोनेट, प्रॉमिनेंट ग्रिल, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और एग्रेसिव बंपर डिजाइन दिया गया है जो स्ट्रांग रोड प्रसेंस को दिखाता है। इसके मस्कुलर व्हील आर्चेस और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स कार को साइड प्रोफाइल से बेहद अट्रैक्टिव लुक देते हैं। वहीं, पीछे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स रात के वक्त इस कूपे-स्टाइल एसयूवी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख
Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में ग्राहकों को 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर भी मौजूद है। कार में दिया गया हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) और वायरलेस चार्जिंग पैड ड्राइवर के सफर को बेहद आरामदायक और हाई-टेक बना देते हैं। प्रीमियम केबिन थीम और ड्यूल-टोन डैशबोर्ड के चलते गाड़ी के अंदर बैठते ही आपको एक लग्जरी कार जैसा फील आता है।
कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 100bhp की अधिकतम पावर और 147.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एसयूवी के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा माइलेज के शौकीनों के लिए इसमें 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी मिलता है। भारतीय मार्केट में मारुति फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


