Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki fronx csd canteen save taxes rs 75000 dec 2025
फ्रोंक्स हो गई लगभग टैक्स फ्री! यहां से खरीदने पर ₹75000 बचेंगे; बेस मॉडल तो सिर्फ ₹6.24 लाख में

फ्रोंक्स हो गई लगभग टैक्स फ्री! यहां से खरीदने पर ₹75000 बचेंगे; बेस मॉडल तो सिर्फ ₹6.24 लाख में

संक्षेप:

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) कंपनी के साथ-साथ देश की भी फास्टेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। अब फ्रोंक्स शोरूम्स के साथ CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में देश के जवानों के लिए भी उपलब्ध हो गई है।

Dec 23, 2025 11:23 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) कंपनी के साथ-साथ देश की भी फास्टेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। अब मारुति फ्रोंक्स शोरूम्स के अलावा CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में देश के जवानों के लिए भी उपलब्ध हो गई है। ऐसे में देश के जवानों और पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए फ्रोंक्स लाखों रुपये सस्ती हो गई है। बता दें कि CSD से कार खरीदने पर नॉर्मल शोरूम्स की तुलना में टैक्स के लाखों रुपये की बचत होती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

14 पर्सेंट ही जीएसटी लगती है

दरअसल, CSD से कार खरीदने पर आमतौर पर लगने वाले 28 पर्सेंट की जगर 14 पर्सेंट ही जीएसटी देनी होती है। ऐसे में देश के जवानों के लाखों रुपये बच जाते हैं। Cars24 के अनुसार, अगर मारुति फ्रोंक्स की बात करें तो वैरिएंट वाइज इसपर 61 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक टैक्स की बचत हो सकती है। आइए जानते हैं वैरिएंट वाइज इस टैक्स छूट के बारे में विस्तार से।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Gravite

Nissan Gravite

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
वैरिएंटCSD प्राइस (लाख रुपये)एक्स-शोरूम प्राइस (लाख रुपये)अंतर (रुपये)
फ्रोंक्स सिग्मा6.246.8561,000
फ्रोंक्स डेल्टा6.977.6467,000
फ्रोंक्स डेल्टा प्लस7.338.0471,000
फ्रोंक्स डेल्टा प्लस AMT7.798.5475,000

शानदार है एसयूवी का एक्सटीरियर

दूसरी ओर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का एक्सटीरियर भी ग्राहकों को काफी पसंद आता है। अगर डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में एक रेज्ड बोनेट, प्रॉमिनेंट ग्रिल, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और एग्रेसिव बंपर डिजाइन दिया गया है जो स्ट्रांग रोड प्रसेंस को दिखाता है।

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में ग्राहकों को 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर भी मौजूद है।

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 147.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एसयूवी के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।