मारुति की इस सबसे तेज बिकने वाली SUV पर बंपर छूट, कीमत ₹6.85 लाख; माइलेज 28 km से ज्यादा
मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जुलाई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी फ्रोंक्स पर भी डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जुलाई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी फ्रोंक्स पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदने पर अधिकतम 20,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्रोंक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
इसकी सबसे बड़ी यूएसपी इसका शानदार डिजाइन है। यह कार प्रीमियम हैचबैक और एसयूवी का एक बेहतरीन मिक्स (क्रॉसओवर) है। इसका फ्रंट लुक मारुति की महंगी ग्रैंड विटारा से प्रेरित है, जिसमें बड़ी ग्रिल, एलईडी डीआरएल और मस्कुलर बंपर मिलता है। पीछे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और कूपे जैसा ढलान वाला रूफलाइन इसे बेहद अट्रैक्टिव और स्पोर्टी लुक देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
28 किमी से ज्यादा है माइलेज
अगर पावरट्रेन की बात करें तो तो फ्रोंक्स में आपको दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला है रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए 1.2-लीटर का नेुुचुरली एस्पिरेटेड इंजन, और दूसरा परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए 1.0-लीटर का बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन। माइलेज के मामले में भी मारुति की यह कार हमेशा की तरह आगे है। इसका पेट्रोल वैरिएंट करीब 20 से 22.89 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि सीएनजी (CNG) वैरिएंट में यह माइलेज बढ़कर 28.51 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है।
धांसू हैं कार के फीचर्स
कार के अंदर कदम रखते ही आपको बेहद मॉडर्न केबिन मिलता है। इसमें 9-इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए फ्रोंक्स में अब स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और ABS के साथ EBD जैसे जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
इतनी है कार की कीमत
आखिर में बात करते हैं इसकी कीमत की जो इसे एक पैसा वसूल डील बनाती है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होती है। यह इसके टॉप-एंड टर्बो वैरिएंट के लिए 11.98 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश, ज्यादा माइलेज देने वाली और एसयूवी जैसे लुक वाली कार की तलाश में हैं, तो फ्रोंक्स आपके लिए इस समय सबसे बेस्ट ऑप्शन्स में से एक है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


