Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki four models have made it to the list of the countrys top-10 best-selling suv
देश की टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग SUV में अकेले इस कंपनी के 4 मॉडलों ने मारी एंट्री, जान लीजिए डिटेल्स

देश की टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग SUV में अकेले इस कंपनी के 4 मॉडलों ने मारी एंट्री, जान लीजिए डिटेल्स

संक्षेप:

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2025 में हुई SUV सेगमेंट की बिक्री में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। भले ही कंपनी की कोई भी SUV टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई, इसके बावजूद भी मारुति की चार SUV ने ओवरऑल टॉप-10 सेल्स लिस्ट में एंट्री की।

Dec 13, 2025 06:21 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2025 में हुई SUV सेगमेंट की बिक्री में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। भले ही कंपनी की कोई भी SUV टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई, इसके बावजूद भी मारुति की चार SUV ने ओवरऑल टॉप-10 सेल्स लिस्ट में एंट्री की। खास बात यह रही कि यह प्रदर्शन किसी एक मॉडल की बंपर ग्रोथ से नहीं, बल्कि सभी गाड़ियों की स्थिर और लगातार बिक्री के दम पर आया। जहां टाटा नेक्सन और पंच बिक्री में आगे रहीं। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने 15,058 यूनिट्स के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। यह आंकड़ा नवंबर, 2024 की 14,882 यूनिट्स से थोड़ा ज्यादा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

छठे नंबर पर रही ब्रेजा

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। हालांकि, ब्रेजा की बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि नवंबर, 2025 में ब्रेजा की 13,947 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल की तुलना में करीब 7 पर्सेंट कम हैं। हालांकि, ज्यादा फीचर्स वाली नई SUV के दबाव के बावजूद ब्रेजा अपनी स्पेस, भरोसेमंद इंजन और मजबूत नेटवर्क के दम पर अभी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
टॉप-10 SUVयूनिट्स
Tata Nexon22,434
Tata Punch18,753
Hyundai Creta17,344
Mahindra Scorpio15,616
Maruti Suzuki Fronx15,058
Maruti Suzuki Brezza13,947
Maruti Suzuki Victoris12,300
Kia Sonet12,051
Hyundai Venue11,645
Maruti Suzuki Grand Vitara11,339

विक्टोरिस की भी हाई डिमांड

मारुति की नई एसयूवी विक्टोरिस ने भी नवंबर में शानदार शुरुआत की है। इस मॉडल ने सातवें स्थान पर रहते हुए 12,300 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। खास बात यह है कि सितंबर के मध्य में लॉन्च होने के बाद से अब तक इसकी कुल बिक्री 30,000 यूनिट्स को पार कर चुकी है। इतनी कम समय में टॉप-10 में 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचना यह दिखाता है कि बाजार ने विक्टोरिस को हाथों-हाथ लिया है।

ग्रैंड विटारा भी टॉप-10 में शामिल

दूसरी ओर इस लिस्ट में दसवें नंबर पर ग्रैंड विटारा रही। बता दें कि नवंबर, 2025 में इसकी 11,339 यूनिट्स बिकीं जो पिछले साल की तुलना में 12 पर्सेंट ज्यादा हैं। खासतौर पर इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुल मिलाकर, इन चार SUV ने नवंबर, 2025 में 52,644 यूनिट्स की बिक्री की जिससे मारुति सुजुकी टॉप-10 में सबसे ज्यादा नजर आने वाली कंपनियों में शामिल रही।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।