Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki First Electric SUV e Vitara Launching In December
दिसंबर में खत्म होगा मारुति ई-विटारा का इंतजार, कंपनी के शोरूम पहुंचने लगेगी; क्रेटा इलेक्ट्रिक से मुकाबला

दिसंबर में खत्म होगा मारुति ई-विटारा का इंतजार, कंपनी के शोरूम पहुंचने लगेगी; क्रेटा इलेक्ट्रिक से मुकाबला

संक्षेप:

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार इ-विटारा का इंतजार अभी भी बना हुआ है। कंपनी ने इसे ना लॉन्च करके विक्टोरिस SUV के साथ लोगों को सरप्राइज कर दिया। लॉन्च के साथ ही विक्टोरिस की कामयाबी का सिलसिला भी शुरू हो गया।

Oct 11, 2025 09:41 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार इ-विटारा का इंतजार अभी भी बना हुआ है। कंपनी ने इसे ना लॉन्च करके विक्टोरिस SUV के साथ लोगों को सरप्राइज कर दिया। लॉन्च के साथ ही विक्टोरिस की कामयाबी का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसे कुछ ही हप्तों में 25,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गईं। अब कंपनी की नजर अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने पर है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, ई-विटार SUV इसी कैलेंडर ईयर के आखिरी महीने यानी दिसंबर में कंपनी के शोरूम पहुंच जाएगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला क्रेटा इलेक्ट्रिक, नेक्सन EV से होगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ई-विटारा का प्रोडक्शन अगस्त में इंटरनेशनल मार्केट के लिए शुरू हो चुका है। SMC के गुजरात प्लांट से अब तक 6,000 से ज्यादा यूनिट्स की शिपिंग हो चुकी है। शुरुआत में गुजरात के पिपावाव बंदरगाह से 2,900 से ज्यादा यूनिट को यूके, जर्मनी, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम सहित 12 यूरोपीय देशों में भेजा जा चुका है। भारत में तैयार इस इलेक्ट्रिक SUV को दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में भेजा जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser EV

Toyota Urban Cruiser EV

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ई-विटारा के फीचर्स की हाइलाइट्स
मारुति ई-विटारा के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप और टेल-लाइट्स, 18-इंच के व्हील, ग्रिल पर एक्टिव एयर वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इनफिनिटी बाय हरमन ऑडियो सिस्टम, इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, सिंगल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीटें, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिक्लाइनिंग, स्लाइडिंग और स्प्लिट (60:40) रियर सीटें, ड्राइव मोड (ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट), स्नो मोड, वन-पैडल ड्राइविंग और रीजन मोड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति ने अपनी ऑफरोडिंग SUV को एक झटके में कर दिया ₹70000 सस्ता

मारुति ई-विटारा सेफ्टी किट
अब बात करें मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें लेवल 2 ADAS सूट जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, ऑटो-होल्ड फक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एग्जॉस्ट व्हीकल अलार्म सिस्टम (AVAS) - पैदल यात्रियों के लिए शामिल है।

मारुति ई-विटारा के कलर ऑप्शन
मारुति सुजुकी ई-विटारा को 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं। 6 सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और ऑपुलेंट रेड शामिल हैं। वहीं, डुअल-टोन कलर में ब्लैक रूफ और ए-पिलर और बी-पिलर मिलेंगे। साथ ही, कंट्रास्टिंग आर्कटिक व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड कलर ऑप्शन शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के नए मॉडल का माइलेज टेस्ट, 600Km के सफर ने खोले राज

ई-विटारा की एक्सपेक्टेड कीमतें
मारुति सुजुकी ई विटारा की एक्सपेक्टेड कीमतों की बात करें तो सिग्मा (49kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपए होगा। डेल्टा (49kWh) की कीमत करीब 19.50 लाख रुपए होगा। जेटा (49kWh) की कीमत करीब 21 लाख रुपए होगा। जेटा (61kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 22.50 लाख रुपए होगा। वहीं, अल्फा (61kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 24 लाख रुपए होगी। सिर्फ जेटा को दोनों बैटरी पैक ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।