FY14 से मारुति का एक्सपोर्ट 4.5 गुना बढ़ा, आर सी भार्गव बोले- 'मोदी युग में हुए सुधार से मिली कामयाबी'
SIAM के आंकड़ों के अनुसार, टू-व्हीलर सेगमेंट में घरेलू बिक्री 2013-14 में 1,48,05,481 यूनिट से बढ़कर 2025-26 में 2,17,05,974 यूनिट हो गई, जबकि इसी दौरान एक्सपोर्ट 20,83,938 यूनिट से दोगुने से भी ज़्यादा बढ़कर 51,80,429 यूनिट हो गया।

मारुति सुजुकी के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि कंपनी का कार एक्सपोर्ट 2013-14 में लगभग 1,00,000 यूनिट से बढ़कर 2025-26 में लगभग 4,50,000 यूनिट हो गया है। उन्होंने भारत की कॉम्पिटिटिवनेस को बेहतर बनाने का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए सुधारों को दिया। भार्गव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई संदेश में ये बातें कहीं। 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार के चुने हुए प्रमुख रहने वाले नेता बने।
भारत कार बनाने वाले दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश
अपने संदेश में भार्गव ने कहा, "2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पद संभालने के बाद इंडस्ट्रियल ग्रोथ, कॉम्पिटिटिवनेस, रोजगार और वेल्थ क्रिएशन के महत्व को समझा गया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए सुधार, कानूनी बाधाओं को हटाना, टैक्स में सुधार, डिजिटलाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे कदमों ने भारत की कॉम्पिटिटिवनेस को बेहतर बनाने में मदद की। मारुति सुजुकी का कार एक्सपोर्ट 2013-14 में सालाना लगभग 1,00,000 यूनिट से बढ़कर 2025-26 में लगभग 4,50,000 यूनिट हो गया है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बनाने वाला देश है। कारों के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी से रोजगार के कई मौके पैदा हुए हैं।"
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख
भारत सप्लाई चेन की पसंदीदा डेस्टिनेशन बना
इंडस्ट्री के आंकड़े भी इस दौरान ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़ी ग्रोथ दिखाते हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) की बिक्री 2013-14 में 25,03,685 यूनिट से बढ़कर 2025-26 में 46,43,439 यूनिट हो गई, जबकि एक्सपोर्ट 5,93,507 यूनिट से बढ़कर 9,05,200 यूनिट हो गया। भार्गव ने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से लॉजिस्टिक्स में सुधार हुआ और लॉजिस्टिक्स की लागत कम हुई। साथ ही, भारत चीन से बाहर जाने वाली सप्लाई चेन के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
गांवों में भी कारों की बिक्री में तेजी आई
ग्रामीण भारत में आए बदलावों पर बात करते हुए भार्गव ने कहा कि सब्सिडी का डायरेक्ट ट्रांसफर, किसानों को मदद और वेलफेयर प्रोग्राम्स ने खुशहाली बढ़ाने में योगदान दिया है। उनके अनुसार, मारुति सुजुकी की ग्रामीण बिक्री का हिस्सा 2013-14 में 32% से बढ़कर 2025-26 में 52% हो गया। प्रधानमंत्री को भेजे अपने संदेश में भार्गव ने कहा, “पिछले 12 साल इस इंडस्ट्री के लिए बदलाव लाने वाले रहे हैं। आपकी लीडरशिप में मारुति सुजुकी भरोसे के साथ फ्यूचर की तरफ देख रही है।”
TVS ने भी मोदी कार्यकाल की तारीफ की
TVS मोटर कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु ने भी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यकाल एक बड़ा बदलाव लाने वाला रहा है। उन्होंने पिछले 12 सालों को देश के लिए बदलावकारी बताया। उन्होंने कहा, "उनका कार्यकाल एक बड़ा बदलाव लाने वाला रहा है। पिछले बारह साल तेज विकास, समावेशी विकास, सामाजिक उत्थान और लंबे समय के सुधारों के साथ बदलावकारी रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे दूरदर्शी और निर्णायक नेता का नेतृत्व मिला है जो भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं और देश को लगातार 'विकसित भारत 2047' की तरफ ले जा रहे हैं। हम आगे की यात्रा के लिए उत्साहित हैं।"
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


