Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki eWX Upcoming Affordable Compact EV
टियागो और कॉमेट EV का मार्केट खराब करने आ रही मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार! 230Km होगी रेंज

टियागो और कॉमेट EV का मार्केट खराब करने आ रही मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार! 230Km होगी रेंज

संक्षेप:

मारुति सुजुकी इंडिया आने वाले कुछ सालों में अपने पोर्टफोलियो में कई मॉडल जोड़ने वाली है। इसमें ज्यादातर नाम इलेक्ट्रिक मॉडल के होंग। हालांकि, कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार सभी को है। इसमें ई-विटारा के साथ कॉम्पैक्ट eWX भी शामिल है।

Sat, 25 Oct 2025 12:16 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी इंडिया आने वाले कुछ सालों में अपने पोर्टफोलियो में कई मॉडल जोड़ने वाली है। इसमें ज्यादातर नाम इलेक्ट्रिक मॉडल के होंग। हालांकि, कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार सभी को है। इसमें ई-विटारा के साथ कॉम्पैक्ट eWX भी शामिल है। कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था कि इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। मारुति eWX कंपनी की अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसका मुकाबला, टाटा टियागो EV के साथ टाटा पंच EV और MG कॉमेट EV से होगा। कंपनी ने eWX इलेक्ट्रिक को पिछले महीने 2024 बैंकॉक मोटर शो में पेश किया गया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

भारत में इसके डिजाइन पेटेंट को दायर किया है। इसका डिजाइन काफी हद तक पिछले साल पेश किए गए मॉडल जैसा ही होगा। सुजुकी eWX को मारुति वैगनआर का इलेक्ट्रिक मॉडल भी कहा जा रहा है। सुजुकी eWX मूल रूप से एक केई (Kei) कार होगी। यह 3,395 mm लंबी, 1,475 mm चौड़ी और 1,620 mm ऊंची होगी। फुल चार्ज पर सुजुकी eWX की रेंज 230Km तक होगी। सुजुकी eWX का प्रोफाइल बॉक्स मौजूदा वैगनआर के जैसा है। यह टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जो ग्लोबल 40PL प्लेटफॉर्म का एक सस्ता वर्जन है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF3

VinFast VF3

₹ 9 - 12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:अब पेट्रोल या CNG से नहीं, बल्कि इस फ्यूल से दौड़ेगी मारुति विक्टोरिस

इसका डिजाइन इसे ज्यादा खूबसूरत बनाता है। इसमें लंबे विंडो ग्लास दिए हैं। जो इस कार का बेहद खूबसूरत बनाते हैं। इसमें अट्रेक्टिव एलॉय व्हील भी दिए हैं। कार के चारों तरफ नियोन बैंड की कलर थीम दिखाई देती है। इसके इंटीरियर की बात करें तो अंदर ग्रीन थीम मिलेगी। इसमें MG कॉमेट की तरह लंबी टच स्क्रीन मिलेगी। जो स्पीडोमीटर के साथ इन्फोटेनमेंट का काम भी करेगी। कार में पावर विंडो के स्विच नीचे की तरफ दिए हैं।

ये भी पढ़ें:कावासाकी की न्यू मोटरसाइकिल अनवील, राइडर के लिए हो गई पहले से ज्यादा कम्फर्ट

सुजुकी eWX की बैटरी पैक से जुड़े आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये सिंगल चार्ज पर 230 km की रेंज देगी। हालांकि, इसके कितने बैटरी पैक में लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बड़े बैटरी पैक से इसकी रेंज ज्यादा हो सकती है। जहां तक इसकी कीमत की बात है तो इसे 10 से 12 लाख रुपए तक के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।