Maruti Suzuki की इस 7 सीटर का जबर्दस्त क्रेज, 2 लाख यूनिट के करीब सेल करने वाली देश की अकेली कार
मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत की अकेली ऐसी एमपीवी है, जिसकी सेल फाइनेंशियल ईयर 2026 में करीब 2 लाख यूनिट रही। इसकी सेल टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस की कंबाइन्ड सेल से भी ज्यादा है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Mar) ने कमाल कर दिया है। इस एमपीवी को बायर्स का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि यह भारत की अकेली ऐसी एमपीवी है, जिसकी सेल फाइनेंशियल ईयर 2026 में करीब 2 लाख यूनिट रही। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार बीते फाइनेंशियल ईयर में मारुति सुजुकी अर्टिगा की टोटल 1,98,876 यूनिट्स की सेल हुई। इस बंपर आंकड़े के साथ अर्टिगा की सेल में 4 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई है।
टॉप पर डिजायर
कंपनी के पोर्टफोलियो में सेल्स में सबसे टॉप पर डिजायर रही। फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसकी 2,29,130 यूनिट्स की सेल हुई। यह पिछले साल के मुकाबले 39 प्रतिशत की जबर्दस्त बढ़ोतरी है। टाटा नेक्सन 2,16,054 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। पिछले वर्ष की तुलना में इसकी बिक्री में 32 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। हुंडई क्रेटा ने 2,01,921 यूनिट्स की बिक्री के साथ 2 लाख का आंकड़ा पार किया। इसके बाद मारुति सुजुकी एर्टिगा का नंबर रहा, जिसके सेल FY26 में 1,98,876 यूनिट रही। यह आंकड़ा अपने आप में बेहद खास है क्योंकि वित्त वर्ष 2026 में 2 लाख के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली यह देश की एकमात्र एमपीवी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख
Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख
इनोवा क्रिस्टा और हाइक्रॉस छूटीं पीछे
एक कंपैरिजन के लिहाज से देखें, तो एमपीवी सेगमेंट के दो सबसे मेन मॉडल- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस की कंबाइन्ड सेल केवल 1.12 लाख यूनिट्स से थोड़ी अधिक थी, जो अर्टिगा की अकेले की सेल का लगभग आधा है। अर्टिगा की शानदार पॉप्युलैरिटी का कारण इसकी प्राइसिंग और सही सेगमेंट के साथ इसके फीचर हैं।
अर्टिगा के खास फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
यह एक 7-सीटर कार है जिसकी कीमत किफायती है, चलाने में आसान है और फैमिली यूज के साथ कमर्शियल फ्लीट के लिए भी काफी प्रैक्टिकल है। मौजूदा अर्टिगा में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 103 बीएचपी की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो कि कम रनिंग कॉस्ट के कारण सेल बढ़ाने में काफी हेल्प करता है। इसकी कीमत लगभग 8.79 लाख रुपये से 12.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जो इसे इस सेगमेंट में कॉम्पेटिटिव प्राइसिंग वाली 7-सीटर कारों में से एक बनाती है। फीचर्स की बात करें तो, मारुति सुजुकी एर्टिगा में 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल और हायर वेरिएंट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


