Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki ertiga is the best-selling 7-seater in cy 2025 with 1-92 lakh units sold
जिसे देखो वही ले रहा ये 7-सीटर, लोगों ने खरीद-खरीदकर बना दिया नंबर-1; 2025 में 1.92 लाख घरों तक पहुंची

जिसे देखो वही ले रहा ये 7-सीटर, लोगों ने खरीद-खरीदकर बना दिया नंबर-1; 2025 में 1.92 लाख घरों तक पहुंची

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों के डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बता दें कि बीते साल यानी कैलेंडर ईयर 2025 में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) टॉप-सेलिंग 7-सीटर कार रही।

Jan 02, 2026 06:36 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से 7-सीटर कारों के डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते साल यानी कैलेंडर ईयर 2025 की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इसके अलावा, मारुति सुजुकी अर्टिगा इस दौरान देश की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कर भी रही। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा को कुल 1,92,000 नए ग्राहक मिले। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ ऐसा है अर्टिगा का पावरट्रेन

मारुति सुजुकी अर्टिगा में 1.5-लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। कार का इंजन 103bhp की अधिकतम पावर और 136.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मारुति अर्टिगा पैट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 20.51kmpl, पैट्रोल ऑटोमेटिक में 20.3kmpl और सीएनजी पावरट्रेन के साथ 26.1kmpl माइलेज ऑफर करती है। इसके अलावा, ग्राहकों को अर्टिगा में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन मिलता है।

इतनी है अर्टिगा की कीमत

अगर कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग, एबीएस टेक्नोलॉजी, ब्रेक असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। मारुति अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 13.03 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।