Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki ertiga countrys number-1 mpv is going to enter in a new style
नए अंदाज में एंट्री करने जा रही नंबर-1 मारुति अर्टिगा, जानिए कितनी बदल जाएगी MPV

नए अंदाज में एंट्री करने जा रही नंबर-1 मारुति अर्टिगा, जानिए कितनी बदल जाएगी MPV

संक्षेप:

भारत में फैमिली कार की बात आती है तो सबसे पहले नाम मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) का आता है। अब इसके 2025 अपडेटेड वर्जन की तैयारी हो चुकी है। बता दें कि ग्राहकों को इसमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Aug 24, 2025 12:32 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत में फैमिली कार की बात आती है तो सबसे पहले नाम मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) का आता है। अब इसके 2025 अपडेटेड वर्जन की तैयारी हो चुकी है। बता दें कि ग्राहकों को इसमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई अर्टिगा की लंबाई 4.39 मीटर से बढ़ाकर 4.43 मीटर कर दी जाएगी। हालांकि, व्हीलबेस 2.74 मीटर का ही रहेगा लेकिन बूट स्पेस पहले से ज्यादा मिलेगा। दरअसल, टूर M वैरिएंट में यह डाइमेंशन पहले ही दिए गए थे। ऐसे में अब इन्हें रेगुलर वर्जन में भी स्टैंडर्ड किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिलेगा ज्यादा सेफ्टी और कम्फर्ट

सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स के मामले में भी 2025 अर्टिगा और बेहतर होगी। कंपनी इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर देगी। इसके अलावा, दूसरी पंक्ति के लिए एसी वेंट्स की पोजिशन भी बदली जाएगी ताकि कूलिंग और बेहतर मिले। हाल ही में मारुति ने अर्टिगा लाइनअप को स्टैंडर्ड 6-एयरबैग के साथ अपडेट किया था, जिसके बाद इसकी कीमतों में मामूली इजाफा हुआ। फिलहाल यह MPV 9 वैरिएंट्स में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.11 लाख से 13.40 लाख रुपये के बीच है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 9.12 - 13.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.94 - 14.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 11.41 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 8 - 15.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नहीं बदलेगा पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो नई अर्टिगा में वही 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार का इंजन 102bhp की अधिकतम पावर और 136Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG वैरिएंट 87bhp की पावर और 121.5Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है जबकि कुछ पेट्रोल वेरिएंट्स में 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मिलता है। बता दें कि मारुति सुजुकी अर्टिगा बीते लगातार कुछ टाइम से एमपीवी सेगमेंट में देश की नंबर–1 कार बनी हुई है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।